नई दिल्ली: अक्टूबर में शुरू होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें तैयारी कर रही हैं। इसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, जबकि एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। इसमें बांग्लादेश की टीम भी हिस्सा लेगी। इससे पहले टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को शाकिब अल हसन को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप तक टी20 कप्तान नियुक्त किया है।
शाकिब ने हाल ही में ‘बेटविनर न्यूज’ के साथ अपनी डील से पीछे हटने के बाद बोर्ड के साथ सभी मामले सुलझा लिए हैं। अमेरिका से आने के कुछ घंटों बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने के उनके आवास पर एक बंद दरवाजे की बैठक की। बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद, बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन और उनके चयन पैनल के सदस्य हबीबुल बशर बाद में बीसीबी क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस और कुछ अन्य बोर्ड निदेशकों के साथ बैठक में शामिल हुए।
और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील
बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप तक शाकिब अल हसन कप्तान हैं।” उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने बेटविनर न्यूज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर गलती की। उन्होंने कहा है कि आगे कोई गलती नहीं होगी। हम आशान्वित हैं।
21 में से जीते 7 मैच
शाकिब 2009-10 में स्टैंड-इन T20I कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने चार मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। भ्रष्टाचार की रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए ICC द्वारा निलंबित किए जाने से पहले वह मशरफे बिन मुर्तजा के रिटायरमेंट के बाद T20I कप्तान थे। 2017 से 2019 तक चले इस दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने 17 मौकों पर टीम का नेतृत्व किया और बांग्लादेश ने उनके नेतृत्व में 21 मैचों में से सात मैच जीते।
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
क्या है बेटविनर न्यूज विवाद
दरअसल, शाकिब अल हसन ने कथित तौर पर सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी बेटविनर न्यूज के साथ डील साइन की थी। इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए शाकिब अल हसन को प्रायोजन सौदा करने की अनुमति नहीं दी थी। बीसीबी ने कहा था कि वह ऑलराउंडर के हालिया सोशल-मीडिया पोस्ट की जांच करेंगे। देश के मौजूदा कानूनों के अनुसार, जुए पर कड़े प्रतिबंध हैं। जुए से जुड़ा कारोबार कानून के साथ-साथ संविधान का भी उल्लंघन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines