Apple मैकबुक चुराने के बाद चोर ने लिखा नोट - और मजबूत करो सिक्योरिटी, ऐसे उठा लाई पुलिस

Thief Caught : Apple मैकबुक चुराने के बाद दुकानदार के लिए चोर ने मैसेज ने लिखा कि अपने दुकान की सिक्योरिटी और कड़ी करो। हालांकि चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Thief

Thief Caught : कई चोर चोरी करने के लिए घर या दुकान में घुसते हैं, घटना को अंजाम देने के लिए एक नोट छोड़कर जाते हैं, जिसमें वह दुकान के मालिक या पुलिसकर्मियों को चुनौती देते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है ,जहां एक दुकान से एप्पल मैकबुक चुराने के बाद शख्स ने चिट्ठी लिखकर कहा कि सिक्योरिटी को और अच्छा करो।

विज्ञापन

चीन के शंघाई शहर में एक चोर ने पहले चोरी की और फिर एक मैसेज लिखकर दुकान मालिक से कहा कि वो अपने एंटी-थेफ्ट सिस्टम को अपग्रेड करें। हालांकि इस मामले को लेकर जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

चोरी हुआ था एप्पल का मैकबुक

शंघाई पुलिस के अनुसार घटना 17 मई को हुई थी। चोरी सांग नाम के एक चोर ने की । वह इमारत की बाहरी दीवार पर चढ़ा और फिर दुकान में घुस गया और इसके बाद चोर ने कई समानों के साथ ही एक एप्पल का मैकबुक भी चुरा लिया। जब वह चोरी की घटना को अंजाम देकर जा रहा था तब उसने एक नोट लिखा।

विज्ञापन

नोट में लिखा था कि मैंने एक कलाई घड़ी और एक लैपटॉप ले लिया है। आपको अपनी सुरक्षा में और सुधार करना चाहिए। उसने आगे लिखा कि मैंने सभी फोन और लैपटॉप नहीं लिए, क्योंकि मुझे डर था कि इससे आपके व्यवसाय को नुकसान हो सकता है।”

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि चोर ने अपना नंबर तक लिख दिया। चोर ने लिखा “अगर आपको अपना लैपटॉप और फोन वापस चाहिए तो मुझसे संपर्क करें।” चोर के फोन नंबर और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ