Thief in Jewellery Shop: वैसे तो सोशल मीडिया पर चोरी की घटनाओं के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर पूरी प्लानिंग के साथ चोरी करने के लिए दुकान में घुसा था लेकिन वह सोने की चेन लेकर भाग पाता, उससे पहले ही Moye Moye हो गया। अब लोग इस चोर की जमकर खिंचाई कर रहे हैं, वहीं वहां मौजूद लोगों की तारीफ हो रही है। वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है।
चोरी करने दुकान में घुसा चोर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ज्वैलरी की दुकान में कुछ लोग खड़े हैं और खरीददारी कर रहे हैं। दुकानदार ग्राहक के लिए सामान खोजने में व्यस्त था तभी एक शख्स मुंह पर कपड़ा बांधकर एक चोर दुकान में दाखिल हुआ। उसने पहले अंदर का महौल समझा और अचानक काउंटर पर रखे एक चेन को लेकर भागने की कोशिश करने लगा।
जैसे ही चोर ने चेन को उठाया, वहां मौजूद एक शख्स चौकन्ना हो गया और चोर को पकड़ने दौड़ पड़ा। चोर दुकान से बाहर भाग पाता, उससे पहले ही लोगों ने चोर को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो
दरअसल चोर जब मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में दाखिल हुआ तो किसी का ध्यान उस पर नहीं गया लेकिन जैसे ही वह सोने की चेन लेकर भागने लगा तो ग्राहक खुद उसे पकड़ने दौड़ पड़े। ग्राहकों की तत्परता से यह चोरी की घटना नाकाम हो गई और चोर पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें : दुल्हन की जिद पर बर्फ के बीच हुआ विवाह, -25 डिग्री तापमान में सजा मंडप! देखिए वीडियो
वहीं जैसे ही दुकादार को पता चला कि उसकी दुकान में चोर घुसा है तो वह मदद के लिए गुहार लगाने लगा। कुछ ही देर में कई लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि जिस तरह चोर को पकड़ने के लिए ग्राहक आगे आये और उसे पकड़ लिया, इसकी खूब तारीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines