Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजीब चोरी की घटना हुई है। चोरी करने पहुंचा चोर घर से भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी की इस अजीब घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह हंसते हुए अपना माथा पकड़ लिया। हालांकि एक ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ पाया जबकि उसके साथ फरार हो गए।
घर में घुसे चोर, एक वहीं सो गया
जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर सेक्टर 20 के एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। रात में एक साथ कई चोर घर में घुसे और वहां मौजूद सामान को इकट्ठा कर लिया। घर की तिजोरी तोड़कर सारा सामान भर लिया, यहां तक कि चोरों ने टुल्लु पंप भी उखाड़ लिया।
पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार
सुबह होने पर जब पड़ोसियों को पता चला कि घर के दरवाजे खुले हैं और सब कुछ सामान्य नहीं है तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस आई और घर में गई तो पता चला कि घर में घुसे चोरों ने सबकुछ साफ कर दिया है लेकिन एक चोर वहीं सोता मिल गया।
यह भी पढ़ें : रात में कमरे में नहीं थी बहू, सास ने खुलवाया किरायेदार का कमरा तो उड़ गए होश!
बताया गया कि एक चोर इतने नशे में था कि वह वहां से भाग ही नहीं पाया और जिस घर में चोरी करने घुसा था, उसी घर में उसके साथी छोड़कर फरार हो गए। नशे में होने की वजह से उसे कोई होश ही नहीं था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दो प्लीज’, दिल्ली पुलिस से शख्स ने की फरियाद, एक गलती से हो गई खिंचाई
बताया गया कि घर एक स्वास्थ्य अधिकारी का है, जो वाराणसी में पोस्टेड हैं। चोरों ने घर से सिलेंडर, वॉश वेसिन समेत कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि एक चोर जब इन्वर्टर की बैटरी खोल रहा था तो उसे नींद आ गई। वह ऐसा सोया कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही उसकी नींद खुली।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines