नशे में धुत हो चोरी करने घुसा, सो गया; आंख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

Lucknow News : लखनऊ में एक घर में चोर चोरी करने घुसे लेकिन नशे में धुत एक चोर घर में हो गया। पड़ोसियों ने जब पुलिस को जानकारी दी तो इस चोरी की घटना के बारे में अजीब जानकारी सामने आई।

Lucknow Police

Photo Source - X

विज्ञापन

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजीब चोरी की घटना हुई है। चोरी करने पहुंचा चोर घर से भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी की इस अजीब घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह हंसते हुए अपना माथा पकड़ लिया। हालांकि एक ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ पाया जबकि उसके साथ फरार हो गए।

घर में घुसे चोर, एक वहीं सो गया

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर सेक्टर 20 के एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। रात में एक साथ कई चोर घर में घुसे और वहां मौजूद सामान को इकट्ठा कर लिया। घर की तिजोरी तोड़कर सारा सामान भर लिया, यहां तक कि चोरों ने टुल्लु पंप भी उखाड़ लिया।

Advertisment

पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

सुबह होने पर जब पड़ोसियों को पता चला कि घर के दरवाजे खुले हैं और सब कुछ सामान्य नहीं है तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस आई और घर में गई तो पता चला कि घर में घुसे चोरों ने सबकुछ साफ कर दिया है लेकिन एक चोर वहीं सोता मिल गया।

यह भी पढ़ें : रात में कमरे में नहीं थी बहू, सास ने खुलवाया किरायेदार का कमरा तो उड़ गए होश!

बताया गया कि एक चोर इतने नशे में था कि वह वहां से भाग ही नहीं पाया और जिस घर में चोरी करने घुसा था, उसी घर में उसके साथी छोड़कर फरार हो गए। नशे में होने की वजह से उसे कोई होश ही नहीं था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दो प्लीज’, दिल्ली पुलिस से शख्स ने की फरियाद, एक गलती से हो गई खिंचाई

बताया गया कि घर एक स्वास्थ्य अधिकारी का है, जो वाराणसी में पोस्टेड हैं। चोरों ने घर से सिलेंडर, वॉश वेसिन समेत कई महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि एक चोर जब इन्वर्टर की बैटरी खोल रहा था तो उसे नींद आ गई। वह ऐसा सोया कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही उसकी नींद खुली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ