World’s Weirdest Hotal: अगर आप अपने लिए कोई होटल खोज रहे हैं तो आप एक आरामदायक और बेहतर जगह की तलाश करेंगे। ऐसे में हम अगर आपसे कहें कि एक ऐसा होटल भी है, जहां लोग बेइज्जत होने के लिए पैसे देते हैं। जी हां, ब्रिटेन में एक ऐसा होटल भी है जहां लोग खुद को शर्मिंदगी के हवाले कर देते हैं। दुनिया के सबसे अजीबोगरीब होटल की लिस्ट में शामिल इस जगह पर रात ठहरने के लिए लोग 20,000 रुपये तक चुकाने को तैयार हैं।
क्यों अलग है ये होटल?
रिपोर्ट में बताया गया कि जब लोग इस होटल में बेसिक जरूरतों के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो उन्हें बेइज्जत किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर कोई पानी मांगता है, तो जवाब मिलता है, सिंक से जाकर पी लो। डेली मेल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि नल के पानी से चाय बनाने के बारे में पूछने पर, उन्हें अपनी कल्पना का उपयोग करने के लिए कहा जाता है।
इसके साथ ही कर्मचारी जैसे रिसेप्शनिस्ट को जानबूझकर मेहमानों को अपमानित करने के लिए रखा जाता है। रिपोर्ट से यह भी बताया गया कि इन कर्मचारियों को नियुक्त करते समय उन्हें मेहमानों को नीचा दिखाने के काम के बारे में बताया जाता है, जिसमें वे माहिर हैं।
क्यों इस होटल में जाते हैं लोग?
करैन होटल नाम का यह होटल लंदन में स्थित है। ब्रिटेन में आने से पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया में इसका रेस्तरां लॉन्च किया गया था। मजे की बात ये है कि लोग अभी भी यहां आना पसंद करते हैं। अब सवाल उठता है कि लोग इस होटल में क्यों आते हैं। इस होटल में रह चुके एक गेस्ट ने बताया कि मैं बहुत संवेदनशील हूं; मुझे समाज में अजीब लगता है। मैं मजाक नहीं करता। मैं मजाक भी कम समझता हूं। मैं अपने डर का सामना करने के लिए इस होटल में आया था। डांटे जाने पर मुझे बुरे सपने सा लगता है। लेकिन लगता है कि अपने डर का सामना करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। शायद मुझे यहां के अनुभवों से खुशी मिले और कुछ सीखने को मिले।
बता दें कि इस होटल में तौलिये से लेकर टॉयलेट पेपर तक,सभी जरूरी चीजें उपलब्ध नहीं होती है। कैरन होटल उन लोगों के लिए एक खास एक्सपीरियंस देता है जो एक अनोखे रोमांच की तलाश में हैं।जहां कुछ लोगों के लिए यह डर का सामना करने के समान है। वहीं कुछ के लिए ये एक एडवेंचर हैं।
यह भी पढ़ें – 1 लाख साल के लिए बंद हुई ये सुरंग, देखने के लिए इंसानों की 4000 पीढ़ियों को करना होगा इंतजार
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines