World’s Most Expensive Yacht News: दुनिया की सबसे महंगी यॉट का नाम हिस्ट्री सुप्रीम (History Supreme) है। इसकी कीमत और इसमें उपलब्ध शानदार सुविधाएं इसे दुनिया की सबसे महंगी यॉट होने का दर्जा देती है। यह यॉट लगभग 3.8 अरब पाउंड (करीब 400 अरब रुपये) की लागत से बनी है। इस यॉट के साजो-सामान में विलासिता और अनोखेपन का मेल दिखता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस यॉट के मालिक 101 वर्षीय मलेशियाई बिजनेसमैन रॉबर्ट कुओक (Robert Kuok) हैं। इस यॉट में लगभग 1 लाख किलोग्राम (99 टन) सोना और प्लैटिनम लगा हुआ है।
किसने किया डिजाइन?
इतना ही नहीं इस यॉट के मास्टर सुइट की एक दीवार उल्कापिंड के पत्थर (Meteoric Stone) से बनी हुई है और इसमें टी-रेक्स (T-Rex) की हड्डी से बनी मूर्तियां और 18 केरैट हीरे से बने वाइन के ग्लास जैसी अन्य सुविधाएं भी हैं। इस विशाल यॉट को ब्रिटिश डिजाइनर स्टुवार्ट ह्यूग्स (Stuart Hughes) ने डिजाइन किया है। 100 फीट लंबी इस यॉट को बनाने में 3 साल का समय लगा था। इस यॉट के वेसेल (vessel) के बेस के चारों ओर असली सोने की परत चढ़ाई गई है।
कई सवाल अब भी अनसुलझे
हालांकि, इस भव्य यॉट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हो चुकी है फिर भी इस बात को लेकर कई सवाल अभी अनसुलझे हैं कि इस यॉट पर और क्या-क्या है? इस यॉट में कितने कमरे हैं इसकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह जानकारी सामने आई है कि इसमें 3डी स्क्रीन वाला एक मूवी थियेटर और क्रिस्टल झूमर वाला डाइनिंग एरिया है। यह भी बताया गया है कि यॉट के समुद्र के नीचे वाले हिस्से में एक हेलीपैड, एक वाइन सेलर और खिड़कियां भी हैं। हिस्ट्री सुप्रीम का निर्माण कथित तौर पर रॉबर्ट कुओक द्वारा करवाया गया था। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कुओक दुनिया के 96वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह मलेशिया के सबसे अमीर आदमी हैं और माना जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 9.3 अरब पाउंड (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
7 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
11 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines