Pathan Box Office Update: शाहरुख खान की हाल ही रिलीज हुई फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। रिलीज के बाद महज 5 दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया।
फिल्म पठान बॉयकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड को पटखनी देते हुए जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म अपने पहले ही वीकेंड पर 271 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दुनियाभर में यह फिल्म जबरदस्त तरीके से कमाई कर रही है और दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है।
पठान फिल्म की सफलता पर पीस पार्टी के प्रवक्ता नाजिम खान ने बॉयकॉट करने वालों को पर जमकर हमला बोला। नाजिम खान ने कहा कि यह फिल्म जिस तरीके से धमाल मचा रही है, वह हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वाले लोगों के चेहरे पर एक करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद भी पठान हिट जा रही है। यह नफरतबाजों के चेहरे पर एक बड़ा तमाचा है. जो लोग हिंदू मुसलमान के अंदर नफरत का माहौल पैदा करना चाहते थे, यह फिल्म उनकों आईना दिखा रही है।
भारत की एकता और अखंडता की ताकत
नाजिम खान ने आगे कहा कि फिल्म को जिस तरह से लोगों ने प्यार दिया है, यही मेरे भारत की एकता और अखंडता की ताकत है। कई लोग इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन फिल्म ने तब भी जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। जो सभी लोग देश के अंदर अमन और सुकून चाहते हैं, वह लोग आगे आए और शाहरुख खान की इस फिल्म का उन्होंने समर्थन किया और यही कारण है कि फिल्म जबरदस्त हिट हो रही है। हमारे हिंदू भाइयों ने आगे बढ़कर पठान का समर्थन किया है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म के गाने के एक सीन को लेकर विरोध दर्ज कराया था। पूरे देश में फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। एक बार फिर बॉयकॉट बॉलीवुड और बॉयकॉट पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
22 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines