Viral News: ड्राइवर के गियर लगाने के अंदाज पर दिल हार बैठी मालकिन, जानें फिर क्या हुआ
Edited By Amit Kasana

युवती ने अपने ड्राइवर से की शादी
Edited By Amit Kasana

युवती ने अपने ड्राइवर से की शादी
Viral News: प्यार पेशा, अमीरी या गरीबी देखकर नहीं होता। ऐसे ही एक वाकया पाकिस्तान में सामने आया है। यहां एक अमीर मालकिन ने अपने ड्राइवर से ही शादी कर दी। दरअसल, ड्राइवर युवती को कार चलाना सीखाता था।
इस दौरान उसका गियर बदलने का अंदाज युवती को ऐसा भाया कि वह उसे दिल दे बैठी।
डेली पाकिस्तान की खबर के मुताबिक पूछने पर महिला ने बताया कि उनके पति जो पहले ड्राइवर थे, उसे कार सिखाने के लिए ले जाते थे। गाड़ी सीखने के दौरान महिला को ड्राइवर के गियर बदलने का अंदाज काफी ज्यादा भा गया था। महिला ने बताया कि वह जब गियर बदलते तो बार-बार उसका मन अपने ड्राइवर का हाथ पकड़ने का करता था।
कपल अपने लव मैरिज से बेहद खुश है। महिला ने बताया कि गाड़ी सीखते समय ही उन्हें अपना प्यार मिल गया। गाड़ी सीखते समय ड्राइवर का अंदाज उन्हें काफी पसंद आ गया था। वह उसकी सभी आदतों को पसंद करती थी। खासतौर पर जिस तरह से वह कार का गियर बदलने के लिए हाथों को चलाता था। वह उसे काफी ज्यादा पसंद था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: