हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुल्हन की फोटो लेने के लिए दूल्हा किसी पर नहीं करता भरोसा, खुद ही बन जाता है फोटोग्राफर

विज्ञापन

Viral Video: शादी में फोटोग्राफी अब भारतीय शादियों का एक अभिन्न अंग बन गई है। प्री-वेडिंग से लेकर पोस्ट-वेडिंग शूट तक कपल्स अपने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी किसी दूल्हे को अपनी शादी की तस्वीरें खुद क्लिक करते देखा है?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी दुल्हन की तस्वीर लेता नजर आ रहा है। वीडियो को सिलेन फोटो-ग्राफिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था और इसे 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

क्लिप पर कैप्शन था, ‘जब आप एक फोटोग्राफर से शादी करते हैं !! इतनी सी ख्वाहिश तो बनती है… हमारी टीम के एक फोटोग्राफर की अभी-अभी शादी हुई है। Ayansen_twd और Priya को आगे एक बहुत ही खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

वीडियो में दूल्हा जो कि प्रोफेशनल वेडिंग फोटोग्राफर है, अलग-अलग एंगल से अपनी दुल्हन की तस्वीरें लेते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन को शादी के मंच पर बैठे हुए देखा जा सकता है जबकि दूल्हा उसके चेहरे पर लाइट फ्लैश करता हुआ और तस्वीरें क्लिक करता हुआ दिखाई दे रहा है।

नेटिजन्स ने वीडियो को पसंद किया और नवविवाहितों के लिए शुभकामनाओं के साथ कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट किए व दूल्हे की प्रशंसा की। एक शख्स ने लिखा, ‘यह प्यार का रूप है, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘एक फोटोग्राफर, हमेशा एक फोटोग्राफर ही रहता है।’

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola