---विज्ञापन---

The Great Khali का किचन में खतरनाक स्टंट, 31 लाख लोग लाइक कर चुके वीडियो

The Great Khali Kitchen Stunt Video Viral: द ग्रेट खली रिंग में अपने स्टंट के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए, लेकिन इसके अलावा भी वे अकसर स्टंट करते देखे जाते हैं। ऐसे ही एक स्टंट करने का खली का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे अभी तक 31 लाख लोग लाइक करा चुके […]

---विज्ञापन---

The Great Khali Kitchen Stunt Video Viral: द ग्रेट खली रिंग में अपने स्टंट के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए, लेकिन इसके अलावा भी वे अकसर स्टंट करते देखे जाते हैं। ऐसे ही एक स्टंट करने का खली का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे अभी तक 31 लाख लोग लाइक करा चुके हैं। यह स्टंट खली ने अपने रेस्टोरेंट के किचन में किया था।

अपने ही रेस्टोरेंट में किया स्टंट

वहीं किचन में स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करके खली ने कैप्शन लिखा कि इसे घर में आजमाने की कोशिश न करें। रसोई में खाना बनाने वाले लोग भी सावधान रहें। वीडियो 24 सितंबर को अपलोड किया गया था, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि खली अपने रेस्टोरेंट की किचन में हैं और खाना बनाने की कला में हाथ आजमा रहे हैं।

---विज्ञापन---

<

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

>

---विज्ञापन---

स्टंट करते ही खली ने कहा वाह

जैसे ही वह खाना पकाने के लिए गर्म हुए पैन में थोड़ा-सा तेल डालते हैं तो आग की ऊंची लपटें उठने लगी हैं। यह देखकर खली एकदम पीछे हटते हैं और फिर हाथ में पकड़े पैन को अचानक छोड़ देते हैं, जिससे वह नीचे गिर जाता है। इसके बाद उत्साहित होते हुए वे कहते हैं कि वाह… यह वीडियो उनकी उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।

वीडियो को मिल चुके लाखों लाइक

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि द ग्रेट खली ढाबा में द ग्रेट खली खाना बना रहे हैं। घर पर ऐसा करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करने के लिए आपको बहुत अनुभवी होने की जरूरत है। इस वीडियो को 68.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 31 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो शेयर भी हुआ है और उनके फैन्स ने कमेंट भी किए हैं।

First published on: Sep 29, 2023 05:09 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola