फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का नाम जितना अलग है, यह फ़िल्म भी उतनी ही अनूठी और मज़ेदार है. 30 दिसम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ को दर्शकों की ओर से बढ़िया प्रतिसाद मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक हास्य से भरपूर इस फ़िल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं l
उल्लेखनीय है कि मनोरंजन प्रधान और पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म ‘डेढ लाख का दूल्हा’ को देशभर के कुल 352 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है और हर जगह पर फ़िल्म देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इतना ही नहीं, समीक्षकों द्वारा भी इस फ़िल्म को काफ़ी सराहा जा रहा है और इस देखने के बाद हर वर्ग और आयु के लोग फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए नहीं थक रहे हैं l
फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ की हंसाती-गुदगुदाती कहानी को बड़े पर्दे पर मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया गया है. इस फ़िल्म की कहानी एक ऐसे शख़्स गुड्डू (ध्रुव छेड़ा) के इर्द-गिर्द घूमती है जो फ़िल्म इंडस्ट्री में काम के लिए मुम्बई चला आता है. जल्द ही ‘पर डे’ यानि प्रति दिन होनेवाली उसकी आय को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन पैदा होता है. ऐसे में तमाम तरह के लोगों में गुड्डू को अपना दामाद बनाने के लिए होड़ मच जाती है. फ़िल्म की कहानी को काफ़ी रोचक तरीके से गढ़ा और प्रस्तुत किया गया है l
के. के. फ़िल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले जया छेड़ा द्वारा निर्मित फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ में ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, हर्षिता पंवार, इश्तियाक ख़ान और एहसान खान जैसे मंजे हुए कलाकारों ने अपने-अपने अभिनय से फ़िल्म में जान डाल दी है. अभिनय करने के अलावा अभय प्रताप सिंह ने फ़िल्म का निर्देशन भी किया है और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘एपीएस पिक्चर्स’ इस फ़िल्म की प्रस्तुतकर्ता भी हैl
फ़िल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ की अनूठी कहानी व मज़ेदार संवाद से लेकर फ़िल्म के कैमरावर्क, फ़िल्म के कर्णप्रिय गीत-संगीत, फ़िल्म के लाजवाब निर्देशन तक फ़िल्म के हर पहलू को ख़ूब तारीफ़ हो रही है. आप भी इस मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म को अपने परिवार के साथ ज़रूर देखें. एक बात तय है कि फ़िल्म को देखते वक्त आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हुए बगैर नहीं रह पाएंगे l
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines