Viral Video: ये हमेशा से कहा जाता है कि इंसान के सबसे अच्छे दोस्त और साथी उनके कुत्ते होते हैं। ऐसा ही एक दृश्य एक वीडियो में सामने आया है। जिसमें बेल्का नाम का एक रशियन फीमेल डॉग अपने मालिक का इंतजार कई दिनों से कर रही है। बेल्का की कहानी की सबसे दुखद बात ये है कि अब उसका मालिक कभी वापस लौटकर नहीं आने वाला है।
बता दें कि इस डॉग के मालिक की मौत बश्कोर्तोस्तान में उफा नदी के किनारे साइकिल चलाते समय एक दुर्घटना में हो गई। यह तब हुआ जब उसके नीचे की पतली बर्फ की परत टूट गई। बर्फ इतनी मजबूत नहीं थी कि 59 वर्षीय व्यक्ति का वजन सहन कर सके। हालांकि आस-पास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गए और कई दिनों की तलाश के बाद बचाव दल को उनका शव मिला। आइए इसके बारे में जानते हैं।
चार दिनों तक किया इंतजार
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बेल्का ने चार दिनों उसी जगह पर बर्फ में अपने मालिक का इंतजार करती रही जहां वे डूब गए थे। मृतक के परिवार वाले कई बार बेल्का अपने घर ले गए बाद भाग जाती थी और लगातार उस जगह पर वापस आती थी, जैसे कि वह उसके लौटने की उम्मीद कर रही हो।
Brut America ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बेल्का की कहानी के बारे में सबको बता रहे हैं। हम आपके लिए यहां उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो पर अब तक 127000 व्यूज और 8000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर बहुत से कमेंट आए हैं, जिसमें लोगों ने बेल्का के लिए दुख व्यक्त किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं बहुत अच्छा दिन बिता रहा था, काफी समय बाद पहली बार बहुत अच्छा महसूस कर रहा था और तभी यह कहानी सामने आई और मुझे झकझोर कर रख दिया!’
वहीं एक अन्य यूजर अपनी कहानी बताते हुए कहा कि जब मैं बाहर गया था तो एक मित्र ने एक सप्ताह तक मेरे कुत्ते की देखभाल की, उसकी मृत्यु हो गई और शायद उसने सोचा होगा कि मैंने उसे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें – साइक्लोन फेंगल का कहर! एटीएम में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, पानी में तैरता मिला शव
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines