Video: सोशल मीडिया पर आए दिन नए वीडियो दिखाई देते हैं, जो आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ कभी-कभी कुछ सही जानकारी भी दे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी लंबे समय से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे एक आदमी बड़े और खूंखार डॉग की हड्डी को कुछ ही सेकेंड में ठीक कर देता है। फिलहाल ये वीडियो फेसबुक पर सामने आई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है खास?
इस वीडियो को लंबे समय से अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और X पर देखा गया है। अब एक वीडियो फेसबुक पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अलग-अलग तरह के खतरनाक कुत्तों की हड्डी और नसों में हो रही समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो में आपको कुत्तों के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल जाएंगे। जहां कुछ डॉग्स आश्चर्य से व्यक्ति की तरफ देखते हैं, वहीं कुछ उनपर गुर्राते भी दिखाई दिए हैं। इस तरह का काम करने वाले व्यक्ति को डॉग काइरोप्रैक्टर करते हैं। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
क्या है डॉग काइरोप्रैक्टर?
डॉग काइरोप्रैक्टर एक तरह के वेटरनरी डॉक्टर होते हैं, जो कुत्तों के मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम का इलाज करने के लिए मैनुअल थेरेपी और स्पाइनल मैनिपुलेशन का उपयोग करते हैं। डॉग काइरोप्रैक्टिक कुत्ते के जोड़ों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे डॉग्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
70 लाख से ज्यादा व्यूज
फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। इसके साथ ही इस वीडियो को 102000 लाइक और 3 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। जहां कुछ लोगों ने इस टेक्निक की तारीफ की हैं, वहीं कुछ का कहना है कि ये देखने में थोड़ा डरावना है और वे अपने डॉग के साथ ऐसा कुछ नहीं करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें – Corporate Manjulika: ‘कॉर्पोरेट मजदूरों का अमी जे तोमर 3.0’, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines