---विज्ञापन---

अर्थी सजी थी, लंगूर आकर जगाने लगा, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक, देखें वीडियो 

Video: इंसान व जानवरों के बीच प्यार और दुलार के आपने ढेरों वीडियो देखें होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लंगूर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है कि आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। A monkey paying tribute at the #funeral of its master in #Batticaloa.#truelove. pic.twitter.com/Yf3XjRYXwc — Aslaw CC (@effay123) October 19, […]

---विज्ञापन---

Video: इंसान व जानवरों के बीच प्यार और दुलार के आपने ढेरों वीडियो देखें होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लंगूर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है कि आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

---विज्ञापन---

दरअसल, यह वीडियो श्रीलंका का है। यहां बाट्टीकोलोआ के रहने वाले 56 साल के पीथंबरम राजन का निधन 17 अक्टूबर को हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार थे। असल कहानी यह है कि पीथंबरम रोजाना अपने घर आने वाले एक लंगूर को खाना खिलाते थे।

लेकिन 17 अक्टूबर को जब लंगूर उनके घर पहुंचा तो उस दिन पीथंबरम उसे खाना नहीं खिलाया। पीथंबरम की तो वहां अर्थी सजी थी। वीडियो में कुछ देर तो लंगूर उसका इंतजार करता है फिर उसे लेटा देख उसके पास जाकर उसे बार-बार हाथ से हिलाकर। उसके चेहरे पर हाथ लगाकर मानो उसे उठने के लिए कह रहा हो।

---विज्ञापन---

एक बेजुबान जानवर का पीथंबरम के लिए इतना प्यार देख आसपास मौजूद अन्य लोग भावुक हो गए। कुछ लोगों ने बड़ी मुश्किल से लंगूर को अर्थी से हटाया और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर गए। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहें हैं। कोई लंगूर की तारीफ कर रहा है तो कोई असे अटूट प्रेम बता रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं।

 

First published on: Oct 20, 2022 11:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola