हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: धरती से टकराया एस्टेरॉयड, कितना आकार और क्या असर? आश्चर्यजनक रोशनी पल में गायब

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक एस्टेरॉयड को देखा जा सकता है, जो आसमान में अचानक से चमकता है और फिर गायब हो जाता है।

विज्ञापन

Viral Video: बीते बुधवार को एक 70 cm व्यास का एस्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है। इसकी एक झलक रूस के याकुटिया क्षेत्र में दिखाई दी, जिसे लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दें कि ये घटना रूस के समयानुसार देर रात 1ः15 बजे( 1ः45 PM भारतीय समय) हुई। ये एस्टेरॉयड एक ब्राइट लाइट के साथ आसमान में चमका और पलक झपकते ही गायब हो गया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया पर दिखा वीडियो

इस एस्टेरॉयड की एक झलक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आप इसके चमकीले प्रभाव को आसानी से देख करते हैं। वीडियो को ‘उत्तरी साइबेरिया के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले 70 सेमी के एस्टेरॉयड का वीडियो’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। याकुटिया से मिले इस वीडियो फुटेज में एक चमक दिखाई दे रही है क्योंकि एस्टेरॉयड आकाश में गायब होने से पहले तेजी से जमीन के पास आया था। इस वीडियो पर अब तक 162000 से ज्यादा व्यूज हैं। यहां हम आपके लिए उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

 

एस्टेरॉयड का आकार

मीडिया रिपोर्ट बताती है कि एस्टेरॉयड का व्यास लगभग 70 सेमी था, जो पिछले एस्टेरॉयड जैसे 2022 WJ, 2023 CX1 और 2024 BX1 के आकार के समान ही था। जब एस्टेरॉयड ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया तो एक शानदार चमक पैदा हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इससे किसी भी तरह के नुकसान नहीं हुआ है और न तो किसी को किसी तरह की चोट लगी है।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि एस्टेरॉयड चट्टान जैसे एयरलेस ऑब्जेक्ट होते हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते है। मगर ये आकार में इतने थोड़े होते हैं कि इन्हें ग्रह में नहीं गिना जाता। बताया जाता है कि एस्टेरॉयड  एक तरह के अवशेष है, जो लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के निर्माण के समय बने थे।

यह भी पढ़ें – कहने के लिए तो है डिप्टी मेयर पर सब्जी बेचकर कर रही गुजारी, जानिए चिंता देवी की कहानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola