हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 साल के 'साधु बेटे' के साथ संबंध बनाती पकड़ी गई महिला नेता, पति ने किया भंडाफोड़

Thailand Leader Caught With Son : बताया गया कि जिस लड़के को महिला नेता और उसके पति ने गोद लिया था, वह एक साधु था। हालांकि दोनों के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी महिला नेता के पति को हो गई थी और उसने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

Thailand Leader Caught With Son : एक महिला नेता गोद लिए गए बेटे के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है। महिला नेता के पति को शक हो गया था कि उसके ‘साधु बेटे’ (बौद्ध भिक्षु) के साथ पत्नी का अफेयर चल रहा है। इसके बाद पति ने पत्नी और बेटे को रंगे हाथ पकड़ने का फैसला किया और वह दिन आ भी गया जब दोनों पकड़े गए।

बेटे के साथ पकड़ी गई महिला नेता

थाईलैंड की महिला नेता प्रापापोर्न चोइवाडकोह को उनके ही पति ने अपने गोद लिए बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया है। उन्होंने सबूत के लिए मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नेता, बेटे के साथ बिस्तर पर दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रापापोर्न चोइवाडकोह और उनके पति ने एक बच्चे को गोद लिया था। 24 साल का बेटा भिक्षु बन गया था। वहीं 45 साल की महिला थाईलैंड की प्रसिद्ध नेता है। महिला नेता के पति को अपने ही गोद दिए बेटे और पत्नी के बीच चल रहे अफेयर की भनक लग गई थी। इसके बाद उसने रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘हम ही सोए हैं हम ही जागे’, मेघना के ‘यम्मी’ डांस के आगे जैकलीन फर्नांडीस भी फेल

वीडियो चीन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिसके बाद महिला नेता पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति लगातार फोन कर रहा था लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह पांच घंटे की ड्राइविंग के बाद घर आ गया। जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी और गोद लिए बेटे को बिस्तर पर नग्न अवस्था में पाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अतंर‍िक्ष की दुन‍िया में हुआ चमत्‍कार! 22 करोड़ KM दूर से धरती को म‍िला खास स‍िग्‍नल

महिला के पति का कहना है कि एक बार पहले भी पत्नी को एक भिक्षु के कमरे में जाते हुए देखा था लेकिन तब उसने कहा था कि वह ध्यान लगाने गई थी। इसके बाद उसने एक भिक्षु को गोद लेने का फैसला किया। हम दोनों राजी हो गए लेकिन अब ये देखकर मुझे बहुत दुःख हो रहा है कि वह मुझे धोखा दे रही है। मैं अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट लेकर आया था लेकिन अब मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और सबूत के लिए मैंने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola