हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video : 40 लाख की 'बैलगाड़ी' का वायरल वीडियो, Tesla कार में आई खराबी पर भड़का मालिक

Tesla Car in China Viral Video : 40 लाख की कार को कैसे एक शख्स ने ‘बैलगाड़ी’ बना दिया, चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

विज्ञापन

Tesla Car in China Viral Video : टेस्ला की कार पूरी दुनिया में चर्चाओं में है। यह कार अपनी सुविधाओं को लेकर पूरी दुनिया में पसंद की जाती है और इसकी खूब डिमांड भी है लेकिन अब चीन में एक शख्स टेस्ला से इस कदर परेशान हो गया कि उसने टेस्ला की कार को बैलगाड़ी बना दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चीन में एक शख्स ने सेकंड हैंड टेस्ला मॉडल 3 खरीदी, जिसकी कीमत 101,000 युआन (11 लाख रुपये) में खरीदी थी लेकिन खरीदने के बाद उसे पता चला कि चार्ज नहीं हो सकती। उसकी शिकायत पर जब कोई समाधान नहीं हुआ तो वह भड़क गया और एक बैल से कार को खींचकर विरोध प्रदर्शन किया।

चीन में टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, चीन में इसी मॉडल की मौजूदा कीमत 335,900 युआन (करीब 40 लाख रुपये) से शुरू होती है। कार लेने के बाद जब शख्स ड्राइव कर रहा था तो उसे पता चला कि कार में कुछ दिक्कत है, जिस वजह से चार्ज नहीं हो सकती।


शख्स ने कार को गुआजी नाम की कंपनी के सहयोग से खरीदा था। 23 अक्टूबर को गुआजी ने एक आधिकारिक बयान भी जारी कर कहा कि बेचने वाला कोई सामान्य शख्स नहीं था बल्कि कार डीलर था और वह करीब 30 बार बिक्री-खरीदी कर चुका है। कार काफी चल चुकी थी और कई बार वह डैमेज हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : 6 बच्चों की मां 7वीं बार प्रेग्नेंट, एक कमरे में कैसे गुजार रही जिंदगी! देखें वायरल वीडियो

कंपनी की तरफ से बताया गया कि वाहन को डी-ग्रेड का दर्जा दिया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि इसे सावधानी से खरीदा जाना चाहिए था। हालांकि टेस्ला की बैटरी लाइफ काफी खराब हो गई थी लेकिन बैटरी को हम प्री-सेल जांच में शामिल नहीं करते। फिर भी, कंपनी ने रिटर्न की प्रक्रिया पूरी कर ली है और ग्राहक को रिफंड जारी कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें