5जी आने पर भी दूरसंचार सेवाएं सस्ती रहेंगी: दूरसंचार मंत्री
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में 5जी सेवाएं अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है और दूरसंचार क्षेत्र 5जी आने के बाद भी दुनिया में सबसे किफायती में से एक रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने उद्योग से पूरे देश में उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। नीलामी कल समाप्त हुई और आज हमारी समिति ने पहले ही स्पेक्ट्रम आवंटन को मंजूरी देने के लिए एक बैठक की है। शायद 10 अगस्त तक हम स्पेक्ट्रम आवंटित कर सकते हैं।
अश्विनी वैष्णव ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा कि उम्मीद करते हैं कि हम अक्टूबर में 5G सर्विस को रोल आउट करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा, ‘भारतीय दूरसंचार बाजार दुनिया में सबसे किफायती है। मुझे उम्मीद है कि यह 5जी में भी जारी रहेगा।’
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकिरण का स्तर अमेरिका और यूरोप की तुलना में 10 गुना कम है। चुम्बकीय विकिरण के कारण होने वाले नुकसान की रिपोर्ट को उनके द्वारा खारिज कर दिया गया।
5G सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के बारे में बोलते हुए, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेवाओं के शुरू होने के बाद 5G हैंडसेट का विस्तार किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: