Telangana University Viral Video: होटल और ढाबों में आए दिन साफ-सफाई को लेकर लोगों की शिकायतें मिलती रहती हैं। जहां कई बार खाने में कीड़े-मकोड़े देखे जाते हैं, तो वहीं गंदी जगहों पर खाना बनाने का वीडियो भी वायरल होता रहता है। हालांकि इस समय सोशल मीडिया पर तेलंगाना की एक यूनिवर्सिटी का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी जरूर होगी।
चूहे वाली कढ़ी का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा सकता है कि फर्श पर एक बड़ा कटोरा रखा है, जिसमें कढ़ी है। कढ़ी के अंदर बड़े-बड़े सब्जी के पीस पड़े हुए हैं। सब्जियों के बीच कढ़ी में एक चूहा भी मौजूद है, जो कढ़ी में उछल कूद कर रहा है।
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि वो चूहा कढ़ी में इधर से उधर घूम रहा है। हालांकि जो शख्स वीडियो बना रहा है। वो कटोरे पर हाथ भी मारता है, जिससे चूहा परेशान होकर इधर से उधर घूमता है। इसी के साथ चूहा कटोरे से बाहर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो पाता है।
ये भी पढ़ें- लेडी टीचर के सिर पर इस कदर हावी हुई शराब, कॉलर से पकड़ प्रिंसिपल को किया स्कूल से बाहर
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो तेलंगाना की एक यूनिवर्सिटी का है। लेकिन ये वीडियो किस यूनिवर्सिटी का है। इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
बता दें कि इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, बस ये ही देखना बाकी रह गया था। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, चूहा कड़ी। एक यूजर ने लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए उनसे अपील भी की है। उन्होंने लिखा, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप बाहर का खाना बंद कर दीजिए और कोशिश करें कि रोज घर पर ही स्वस्थ खाना बनाकर खाएं।
ये भी पढ़ें- Video: पाकिस्तान में Keyboard से चलाई जा रही Alto, यूजर बोले, बम बनाते-बनाते ये…
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines