Driving lesson goes wrong in Telangana as car plunges into pond: तेलंगाना के जनगांव शहर में ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दरसअल, इस दौरान तेज रफ्तार कार सामने स्थिति तालाब में जा गिरी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। नेटिजन्स बार-बार इस वीडियो को देख और शेयर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह घटना बथुकम्मा कुंटा इलाके की है। चंद सेकंड के वीडियो में सफेद रंग की कार तालाब में गिरी दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। अंदर फ्रंट सीट पर दो लोग कार में से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शीशा खुल नहीं रहा।
ये भी पढ़ें: Google ने पहले बताया परफेक्ट फिर कर दिया रिजेक्ट, कर्मचारी ने शेयर किया चौंकाने वाला एक्सपीरियंस
आसपास मौजूद लोगों ने बचाई जान
वीडियो के अनुसार इस बीच पानी में उनकी मदद के लिए दो लोग कूद जाते हैं, तभी कार में मौजूद एक युवक किसी तरह शीशा खोल लेता है। इसके बाद कार में मौजूद दोनों लोग किसी तरह कार में से बाहर निकलते हैं। उन्हें बचाने पानी में उतरे लोग दोनों को किनारे पर लेकर जाते हैं।
गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया
पुलिस के अनुसार गाड़ी चलाना सीख रहे शख्स ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। जिसके चलते कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और सीधी तालाब में जा गिरी। पुलिस के अनुसार अचानक कार की स्पीड बढ़ने पर उसका ड्राइवर घबरा गया और कार को कंट्रोल नहीं कर सका।
लोगों की जान खतरे में डाली
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों सार्वजनिक जगह पर इस तरह दूसरों की जान की परवाह किए बिना कार सीख रहे थे। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो बना ली थी, पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। कार मालिक की पहचान कर ली गई है। हादसे के दौरान कार में बैठे दोनों लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: शख्स को मौत के मुंह से खींच लाया सब इंस्पेक्टर, भाजपा विधायक ने जमकर की तारीफ; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines