Student Teacher Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में बच्चों की शरारतें देखने को मिलती हैं तो कुछ में छात्र और टीचर के बीच मजेदार नोंकझोंक। एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे और टीचर के बीच नोंकझोंक हो रही है। यह वीडियो लोगों को खूब पंसद आ रहा है। तो कुछ बच्ते के व्यवहार पर सवाल भी उठा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि होमवर्क पूरा ना करके आने पर जब टीचर ने छात्र से सवाल पूछा कि होमवर्क नहीं किया, बस ड्रामे कर रहा है, घर पर क्या किया? इसके जवाब में छात्र ने रोते हुए कहा कि ‘मम्मी ने लिखा-लिखा कर पागल कर दिया, क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना।’ इस पर टीचर ने कहा कि तुझे पता नहीं कि मैंने क्या काम दे रखा था?
टीचर ने छात्र से कहा कि अब जल्दी-जल्दी लिखो और फिर कॉपी मेरे पास लेकर आओ। इस पर छात्र ने कहा कि तेरे पास क्यों लेकर आऊं? मैं उस वाली मैडम के पास लेकर जाऊंगा। इस पर टीचर ने कहा कि मुझे ‘तू’ बोल रहा है? जल्दी जल्दी लिख नहीं तो थप्पड़ लगाऊंगी। इस पर बच्चे का जवाब सुन आपको हंसी आ जाएगी।
छात्र रोते हुए टीचर से कहता है कि मेरी मम्मी ने किसी से डरना नहीं सिखाया। इस पर टीचर ने कहा कि तो क्यों रो रहा है? मम्मी ने यह नहीं सिखाया कि काम भी करना होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और लोग इस पर तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि अब बच्चों का भविष्य कुछ ऐसा ही होने वाला है। एक ने लिखा कि रील्स की वजह से आने वाली जनरेशन बर्बाद हो रही है। एक ने लिखा कि बच्चे तो भगवान का रूप होते ही हैं पर ये पहाड़ी बच्चे संपूर्ण दर्शन करा देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आज कल के बच्चों में टीचर के सामने बोलने की इतनी हिम्मत कहां से आती है, हम तो खड़े नहीं हो पाते थे।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines