Teacher Dance With Student Video Viral: फिल्म बंटी और बबली का गाना कजरा रे तो आपने सुना ही होगा। इसी गाने पर क्लासरूम में बच्चों के सामने डांस करती एक शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि टीचर को इस तरह का डांस बच्चों के सामने या उनके साथ नहीं करना चाहिए तो वहीं कुछ का कहना है कि ये एक डांस शिक्षिका हो सकती है, इसमें गलत क्या है?
टीचर के डांस का वीडियो वायरल
वीडियो को देखने पर पता चलता है कि ये बर्थडे पर किया गया डांस है। बोर्ड पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। वहीं टीचर का नाम रश्मि बताया जा रहा है। वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर विवाद जरूर खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र और छात्राओं के साथ शिक्षिका कजरा रे गाने पर डांस कर रही है। इसी बीच छात्र लाल रंग कि चुनरी लाकर टीचर के सिर पर डाल देता है। ‘बंटी और बबली’ फिल्म का गाना ‘कजरा रे’ खूब पसंद किया जाता है। इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साथ डांस किया था।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब लड़के ने चुनरी डाली, वहीं से मामला गड़बड़ हो गया। एक ने लिखा कि डांस एक कला है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस वीडियो को बिना उसकी सहमति के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। ये गलत है। टीचर डांस नहीं करती, ये सोचना गलत है। एक ने लिखा कि छात्र और शिक्षक के बीच में एक सम्मान का रिश्ता होता है, हमें इसकी गरिमा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : नमाज बीच में छोड़ मौलाना की करने लगा मसाज, वीडियो देख बताएं ये सही है क्या?
एक अन्य ने लिखा कि इसलिए निजी समारोहों में कैमरा और फोन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। किसी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, सोशल नेटवर्क पर अपलोड कर दिया और शिक्षिका की नौकरी चली जाएगी। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि इस शिक्षिका के डांस में कुछ गलत है। एक ने लिखा कि डांस करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कब, कहां और कैसा डांस करना चाहिए, इस पर विचार जरूर करना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines