हद है!बच्ची के बाल पकड़कर जमीन पर पटका! शिक्षक की हैवानियत से दर्द से चिल्लाई

Jaipur Viral Video : वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, एक शिक्षिका छात्रा के बालों को पकड़कर पटकती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

jaipur teacher Viral video

Jaipur Viral Video : सोशल मीडिया पर एक टीचर की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्लासरूम में बैठी एक छात्रा को महिला टीचर ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। टीचर की क्रूरता देखकर सभी छात्राएं सकपका गईं। वहीं पीड़ित बच्ची दर्द से कराह उठी। वीडियो वायरल होने के बाद अब महिला टीचर पर कार्रवाई हुई है।

मामला जयपुर के बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल का है। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में टीचर की क्रूरता कैद हो गई। यह घटना तीन अगस्त की है। बबीता चौधरी नाम की टीचर क्लास ले रही थी, तभी उसे किसी बात पर गुस्सा आ गया और उसने बच्ची के बालों को पकड़ा और जमीन पर पटक दिया। टीचर की इस क्रूरता से बच्ची जोर से चिल्ला पड़ी और रोने लगी।

कुछ ही देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी सीट पर आकर बैठ गई। शिक्षक की इस हरकत से क्लास में मौजूद सभी बच्चे डर गए लेकिन महिला का टीचर का दिल नहीं पसीजा। न ही तो बच्ची के पास गई और ना ही अन्य छात्रों को नार्मल करने की कोशिश की। टीचर की करतूत क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


मिली जानकरी के अनुसार, बच्ची के मां-बाप ने आरोपी टीचर के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जब स्कूल सवालों के घेरे में आया तो टीचर की शिकायत विभाग से की गई। विभाग की तरफ से आरोपी टीचर पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

टीचर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ मजबूरी शिक्षक की भी रही होगी, वरना ऐसे ही कोई बच्चों को नहीं पीटता। एक ने लिखा कि ऐसी टीचरों को जबरदस्ती रिटायर कर देना चाहिए, इन्हें बच्चों को संभालने का तरीका ही नहीं पता। एक अन्य ने लिखा कि ये औरत शिक्षिका बनने के लायक नहीं है, इसको बर्खास्त करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा ने कि हर जगह ऐसा ही हो रहा है, सरकार को कोई सख्त नियम बनाना चाहिए जिसे बच्चों को टीचर मारे नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ