Mumbai Viral Video : मुंबई में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास बुजुर्ग खाना बांट रहे थे। उनका कहना था कि जो जय श्री राम बोलेगा, हम उसे ही खाना देंगे। इसी बीच नकाब पहने एक महिला वहां पहुंच गई और खाना मांगने लगी। बुजुर्ग ने शर्त रख दी कि पहले जयश्री राम बोलो। महिला ने इनकार किया तो शख्स ने लाइन से हटने के लिए कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत तमाम लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बुजुर्ग ने शर्त रखी किजोजय श्री राम बोलेगा, हम उसे ही खाना देंगे। मुंह पर कपड़ा बांधकर महिला वहां पहुंची और बिना जय श्री राम बोले खाना मांगने लगी। बुजुर्ग से खाना देने से इंकार करते हुए लाइन से हटने के लिए कहा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर सियासत
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि हमारे पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने कहा था कि यदि आपका पड़ोसी भूखा है तो आप पर खाना हराम है। वो पड़ोसी चाहे कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो। ये कौन लोग हैं जो नफरत में डूबे हैं और किसी भूखे को खाना खिलाने के नाम पर धार्मिक नारे लगवाना चाहते हैं, क्या ऐसे कामों से इन्हें पुण्य मिलेगा। समाज को एैसी मानसिकता का सार्वजनिक बहिष्कार करना चाहिये।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने वीडियो शेयर कर X पर लिखा कि शबरी के झूठे बेर खाने वाले मेरे सियाराम को इससे अपार दुःख पहुंचा होगा। इसे नहीं पता कि यह भूखे से व्यापार करके महापाप कर रहा है। यह तो व्यापार हुआ,वह भी निकृष्ट दर्जे का… भाजपा ने समाज का नैतिक,चारित्रिक और मानवीय पतन कर दिया है कि पुण्य में भी पापकर्म करने से घृणित मानसिकता नही रोक पा रहे हैं. यह दुःखद है।
यह भी पढ़ें : छोटी बच्ची को सूर्य नमस्कार करती देख आनंद महिंद्रा को आई ‘शर्म’, वीडियो शेयर कर कही ये बात
एक अन्य ने लिखा कि क्या माहोल हो गया है देश का, टाटा हॉस्पिटल मुंबई में जय श्री राम बोलोगे तो खाना मिलेगा सोचो ये माहौल सब जगह होने वाला है। क्या श्री राम इससे प्रसन्न होंगे ? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये उनकी आस्था है, अगर आप नहीं बोल सकते तो मत खाओ खाना।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines