Tanzanian Shocking News: तंजानिया के एक गांव में एक ऐसा आदमी रहता है जो अपने परिवार के लिए जाना जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे इंसान की जिसने 20 महिलाओं संग शादी की और बच्चों की भी लंबी लाइन है। जहां आज के समय में लोगों से एक बीवी नहीं संभाली जाती वहां उसने 20 बीवियों संग रहने के एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया और 104 बच्चे भी पैदा किए। उसने ये अपने पिता की सलाह से प्रेरित होकर ये किया था। आइए जान लेते हैं उस अनोखे इंसान के बारे में।
मजी अर्नेस्टो मुइनुची कपिंगा की कहानी
ये कहानी नहीं सच्चाई है जो तंजानिया के एक गांव के रहने वाले मजी अर्नेस्टो मुइनुची कपिंगा की है। उन्होंने अपने परिवार की वजह से ऐसी पहचान बना ली है कि आज दुनिया भर में जाने जाते हैं। 20 महिलाओं से शादी कर चुके कपिंगा अब अपनी 16 पत्नियों के साथ रह रहे हैं। इनमें से 7 तो बहने हैं। उनका परिवार किसी संपन्न गांव से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: Blood Donate करने से परहेज करें ऐसे लोग? डॉक्टर से जानें कौन बन सकता है ब्लड डोनर?
104 बच्चे और 144 हैं पोते-पोतियां
मजी अर्नेस्टो मुइनुची कपिंगा का परिवार ही एक बड़े गांव के समान है। उनकी हर पत्नी से उनका बच्चा है, जिनकी कुल संख्या 104 है। वहीं उन 104 बच्चों में से भी लगभग सभी के बच्चे हैं और कपिंगा 144 पोते-पोतियों के दादा-नाना बन चुके हैं। हालांकि ये सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन सच्चाई है।
कैसे शुरू हुआ शादियों का सिलसिला
लोगों के मन में सवाल है कि आखिर उनकी इतनी शादियों का सिलसिला कैसे शुरू हुआ। साल 1961 में इस गैर-पारंपरिक पारिवारिक व्यवस्था की शुरुआत हुई जब कपिंगा ने अपनी पहली पत्नी से विवाह किया। लेकिन यह उनके पिता के अनुरोध पर था कि उन्होंने इस अनूठी यात्रा की शुरुआत की। कपिंगा के अनुसार, उनके पिता का कहना था कि उनका परिवार छोटा है। वो चाहते हैं कि वो बढ़े। बस यहीं से शुरू हुआ शादियों का सिलसिला और उसने अपने पिता की बात पर अमल करते हुए शादियां की और बच्चे पैदा किए। आज उनका परिवार इतना बड़ा हो गया है कि वो किसी बड़े गांव के कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: दुल्हन को क्यों नहीं मनानी चाहिए ससुराल में पहली होली? सास-बहू से जुड़ी है वजह
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines