Instamart Unique Ad: Swiggy अपने यूनिक विज्ञापन और कैंपेन के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार भी स्विगी ने कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है। आज यानी बुधवार को स्विगी इंस्टामार्ट ने एक यूनिक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें ये मुंबई के लोगों से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर निकलने को कह रहा है। इसी सिलसिले में कंपनी ने अपनी क्रिएटिविटी को एक नए अंदाज में पेश किया है। क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म मुंबई में अपने कुछ ऑर्डर के साथ ‘टिंडे’ दे रहा है और ये टिंडे फ्री हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्विगी का यूनिक कैंपेन
स्विगी इंस्टामार्ट के इस खास कैंपेन के बारे में तब पता चला जब एक एक्स यूजर ने पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इस कैंपेन को हाइलाइट करते हुए यूजर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पैकेट की पिक्चर शेयर की। इसमें लिखा है, ‘टिंडे नहीं चुने लेकिन टिंडे के साथ ही रहे?’ ऐसा ही होता है जब कोई और आपके लिए चुनाव करता है। अपना वोट डालें, अपनी पसंद के मालिक बनें।’
यूजर ने अपने सोशल पर कैंपेन में लिखा, ‘इंस्टामार्ट ने आज मेरी डिलीवरी के साथ मुझे बेतरतीब ढंग से मुफ्त टिंडे भेजें और साथ में एक मजेदार मैसेज भी दिया। जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई, इसने ऑडियंस के बीच तहलका मचा। लोगों ने प्लेटफार्म की एक क्रिएटिविटी की तारीफ की है।
पोस्ट पर आए मजेदार कमेंट
इस पोस्ट ने बहुत से लोगों को आकर्षित किया और लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ गुड गेम’। वहीं दूसरे यूजर ने कहा यह बहुत बढ़िया है। अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा,’ सब्जियों के बीच टिंडे का सबसे खराब पीआर है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि टिंडे को मना करने के लिए बाईं ओर स्वाइप करें।
इस पोस्ट को एक्स पर शेयर करने के बाद 52,000 से ज्यादा बार देखा गया है। बता दें कि ये पोस्ट इसलिए ज्यादा चर्चा में आया है, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। बता दें कि वोटिंग शाम 6 बजे पूरी होगी।
यह भी पढ़ें –जन्म से थी लड़की, बना दिया ट्रांसजेंडर, अमेरिकी सिविक एजेंसी का बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines