Swiggy And Zomato Annual Report : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 2024 का अपना डेटा जारी किया है। इसमें कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। इस साल सबसे अधिक लोगों ने क्या खाया? किस शहर के लोगों ने सबसे अधिक शराब का ऑर्डर किया? किस दिन सबसे अधिक लोगों ने बाहर खाना खाया? एक शख्स तो एक ही रेस्टोरेंट से पांच लाख का खाना खा गया। आइये स्विगी की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
स्विगी ने 2024 के लिए अपनी साल के अंत की रिपोर्ट जारी की है। इस साल भी, बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ बना रहा। स्विगी से 83 मिलियन ऑर्डर मिले, हर मिनट लगभग 158 ऑर्डर आए थे। वहीं जोमैटो ने 2024 में 9 करोड़ से ज्यादा बिरयानी ऑर्डर डिलीवर किए। इसका मलतब ये है कि साल के दौरान हर सेकंड तीन से ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की गईं। दोनों ऑनलाइन फूड डिलीवरी कम्पनियों ने सबसे अधिक बिरयानी डिलीवर की है।
एक ही बिल 5 लाख का खर्च
जोमैटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में एक खाने के शौकीन शख्स ने रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाने में सबसे अधिक पैसे खर्च किए हैं। इस शख्स का नाम सामने नहीं आया है, इस शख्स ने एक ही बिल पर 5 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। इस शख्स ने 5,13,733 रुपए खर्च किए है, ये वाकई बहुत बड़ी रकम है।
यह भी पढ़ें : दिमाग से भी बड़ी होती हैं आंखें, 3.5 किलोमीटर तक देखने की क्षमता; कौन है ये पक्षी?
फादर्स डे पर सबसे अधिक लोगों ने बाहर खाया खाना
भारतीयों ने जोमैटो के जरिए 1 करोड़ से ज्यादा टेबल बुक कीं, स्पष्ट तौर पर कहें तो साल भर में 1,25,55,417 खाने की टेबल बुक की गईं। वहीं फादर्स डे के मौके पर सबसे अधिक लोग एक ही दिन लंच या डिनर के लिए बाहर गए थे। इस दिन 84,866 लोग अपने पिता को बढ़िया लंच या डिनर के लिए बाहर ले गए।
यह भी पढ़ें : Video: चलती कैब में बिग बॉस देखने का वीडियो वायरल, Ola ने दिया ये जवाब
स्विगी के आंकड़ों की मानें तो रसमलाई और सीताफल आइसक्रीम सबसे तेजी से डिलीवर होने वाली वस्तुओं के रूप में सामने आईं, जिनकी डिलीवरी में औसतन 10 मिनट से कम का समय लगा। बीकानेर के एक ग्राहक को स्विगी बोल्ट सेवा के माध्यम से केवल 3 मिनट में आइसक्रीम प्राप्त हुई। साल में भर में स्विगी के डिलीवरी पार्टनर ने 1.96 बिलियन किलोमीटर की यात्रा की। आसानी से समझते तो यह दूरी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 533,000 से अधिक यात्राओं के बराबर है। शराब की डिलीवरी के मामले में बेंगलुरू सबसे आगे रहा, जहां 289,000 ऑर्डर आए,वहीं दिल्ली में 96,000 ऑर्डर हुए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines