---विज्ञापन---

Happy Janmashtami 2022: जन्माष्टमी सेलिब्रेशन पर मुंह मीठा करें लाजवाब काठियावाड़ी पेड़े के साथ, जानें रेसिपी

नई दिल्ली: आज जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जन्माष्टमी मीठे में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं, तो आज हम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आज जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जन्माष्टमी मीठे में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए काठियावाड़ी पेड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पेड़ा एक ऐसी मिठाई है जिसका स्वाद लगभग हर किसी को बेहद पसंद आता है। ये स्वाद में बहुत गजब लगता है। साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको जन्माष्टमी के खास अवसर पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं काठियावाड़ी पेड़ा बनाने की रेसिपी-

काठियावाड़ी पेड़ा बनाने की सामग्री-
-1 लीटर दूध
-1 कप चीनी
-आधा चम्मच पिसी हुई फिटकिरी
-आधा छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
-थोड़ा घी
-पिस्ता गार्निश के लिए

---विज्ञापन---

काठियावाड़ी पेड़ा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालें।
फिर आप इसमें 1 लीटर दूध डालें और चलाते हुए मीडियम हाई फ्लेम पर उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें 200 से 250 ग्राम चीनी डालें और चलाते हुए पकाएं।
फिर आप इसमें गैस को कम करके आधा चम्मच पिसी हुई फिटकिरी डाल दें।
इसके बाद आप दूध को लगातार चलाते हुए धीरे-धीरे फाड़ लें।
फिर आप आंच को तेज करके छेना के पानी को पानी की मात्रा को आधी होने कर पकाएं।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में चीनी डालें और आंच को एकदम स्लो करके चीनी को छुलने तक पकाकर कैरैमलाइज्ड कर लें।
फिर आप पनीर की कढ़ाई में धीरे-धीरे पूरी चीनी की चाशनी को डालकर मिलाते जाएं।
इसके बाद आप इसको मीडियम हाई आंच पर पानी सूखने तक चलाते हुए पका लें।
फिर आप इसमें आधा छोटी चम्मच इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिला दें।
इसके बाद जब ये मिक्चर पककर कढ़ाई छोडने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
फिर आप इस मिक्चर को हल्का ठंडा होने हाथ पर थोड़ा घी लगाकर पेड़े बना लें।
अब आपका एकदम मुलायम काठियावाडी पेड़ा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको पिस्ता से गार्निश करके मेहमानों को सर्व करें।

First published on: Aug 18, 2022 04:36 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola