नई दिल्ली: इस साल 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने भाई को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए काजू-बादाम रोल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और लजीज लगती है। साथ ही इसको बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर करके खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं काजू-बादाम रोल बनाने की आसान रेसिपी-
काजू-बादाम रोल बनाने की सामग्री-
-काजू 1 कप
-बादाम 1 कप
-दूध 1 कप
-मिल्क पाउडर 2 कप
-चीनी 2 कप पिसी हुई
-इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
-देसी घी 50 ग्राम
-कलर चुटकी भर
काजू-बादाम रोल बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू को मिक्सर जार पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
फिर आप इस पाउडर को छलनी में छानकर किसी बर्तन में रख लें।
इसके बाद आप इसमें एक कप पिसी हुई चीनी डालकर मिलाएं।
फिर आप इसमें एक कप मिल्क पाउडर और ¼ चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें 4 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर आप इसमें ¼ कप दूध डालें और नरम आटे की तरह गूंथ लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार में एक कप बादाम को पीसकर पाउडर बना लें।
फिर आप इसमें एक कप दूध पाउडर, एक कप पाउडर चीनी और ¼ चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच घी और कुछ कलर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इस मिक्सचर में ¼ कप दूध डालकर नरम आटे की तरह गूंथ लें।
इसके बाद आप एक सपाट प्लेट में एक बटर पेपर बिछा दें।
फिर आप इसमें बादाम के मिक्सचर को एक पतली लेयर में रोल कर लें।
इसके बाद आप काजू के मिक्सचर को भी एक पतली लेयर में रोल कर लें।
फिर आप काजू की लेयर के ऊपर बादाम की लेयर को बाराबर करके रख दें।
इसके बाद आप इन रोल्स को कम से कम 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
फिर आप इनको अपनी पसंदीदा शेप में काटकर रख लें।
अब आपके स्वादिष्ट काजू-बादाम रोल बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines