Swati Maliwal New Video : AAP सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सीएम आवास में मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप मुख्यमंत्री के PA बिभव कुमार पर लगा है। स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इससे जुड़ा एक वीडियो पहले ही सामने आया था लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें स्वाति मालीवाल को सुरक्षाकर्मी सीएम आवास से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।
नए वीडियो में क्या है?
18 मई को सीएम आवास के अंदर का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में स्वाति मालीवाल को पकड़कर सुरक्षाकर्मी बाहर लेकर जा रहे हैं। सीसीटीवी में वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वाति मालीवाल को सुरक्षाकर्मी सीएम आवास से बाहर सड़क तक लेकर गए, जहां स्वाति मालीवाल और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हुई।
वीडियो में सीएम आवास के सुरक्षाकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस नए वीडियो को खूब शेयर किया है लेकिन अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता ही अब स्वाति मालीवाल के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है, ‘उन्होंने 13 मई को मारपीट के आरोप लगाए थे, सीएम आवास से 13 मई का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बैठी नजर आ रही थीं सोफे पर और लोगों को आदेश देते हुए वह उस वीडियो में पीड़ित नहीं लग रही थीं।
यह भी पढ़ें : विभव कुमार के स्वाति मालीवाल पर गंभीर आरोप, जानें क्रॉस FIR के 10 पॉइंट
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि मेडिकल कराने गई थीं तो वह ऐसे चल रही थीं, जैसे उनके साथ बहुत मारपीट हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर सीसीटीवी कैमरे हैं। दिल्ली पुलिस को आज या कल फुटेज मिल जाएगी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह भले ही कह रही हों कि वह बीजेपी के संपर्क में नहीं हैं लेकिन मैं कह रहा हूं कि बीजेपी का कोई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines