---विज्ञापन---

सुषमा स्वराज की जयंती पर वायरल हो रहा संसद का पुराना भाषण, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसे किया याद

Sushma Swaraj Birth Anniversary : पूर्व विदेश मंत्री, भाजपा की तेज तर्रार नेता रहीं सुषमा स्वराज की आज जयंती हैं। इस मौके पर संसद भवन में उनके द्वारा दिया गया भाषण खूब शेयर किया जा रहा है। देखें भाषण का वह हिस्सा।

Sushma Swaraj Birth Anniversary : पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा की तेज तर्रार वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की आज जयंती है। लोग उन्हें याद कर रहे हैं। सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुषमा स्वराज को नमन कर रहे हैं। सुषमा स्वराज की बेटी सांसद बांसुरी स्वराज ने X पर लिखा कि प्रिय मां, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कमी हर पल खलती है, लेकिन आपकी प्रेरणा हर कदम पर संबल देती है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुषमा स्वराज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह संसद में भाषण दे रही हैं।

वीडियो शेयर कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, “सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जंयती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं।”

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो

वहीं बांसुरी स्वराज ने लिखा कि प्रिय मां, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। आपकी कमी हर पल खलती है, लेकिन आपकी प्रेरणा हर कदम पर संबल देती है। जब-जब जनता की सेवा में खड़ी होती हूं, आपकी आवाज, आपका आशीर्वाद महसूस करती हूं। फिर मिलेंगे मां… तब तक कान्हा आपको अपने हृदय से लगाए रखें।

---विज्ञापन---

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सुषमा स्वराज का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि ओजस्वी वक्ता, आदर्श राजनेता, भारत की पहली महिला विदेश मंत्री व मिलनसार और मधुर व्यक्तित्व की धनी रहीं पद्मभूषण स्व. सुषमा स्वराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

---विज्ञापन---


यहां देखें कैसे लोगों ने सुषमा स्वराज को याद किया है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 14, 2025 02:11 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola