Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर की करतूत देखकर मरीज और परिजनों के होश उड़ गए। इतना ही नहीं, जब परिजनों ने सवाल पूछना शुरू किया तो डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए और अस्पताल प्रशासन सफाई देते नहीं थक रहा है। आइये जानते हैं कि क्या है मामला?
क्या है पूरा मामला?
सुल्तानपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि वृद्ध महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बजाय डॉक्टर ने दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन रूम से वृद्ध महिला बाहर निकली तो परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद दूसरे टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया। मामला उजागर हुआ तो अब अस्पताल प्रशासन कुछ अलग ही सफाई दे रहा है।
प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थानाक्षेत्र के सिकरी कानूपूर गांव की रहने वाली भुईला देवी के बाएं पैर में चोट लग गई थी। इससे उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। परिजन डॉक्टर के पास ले गए और एक्सरे हुआ तो पता लगा कि बाएं पैर में फ्रैक्चर है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजन महिला को लेकर सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंच गए, जहां महिला को भर्ती कर लिया गया।
महिला के बाएं पैर का ऑपरेशन करने के लिए उसे ऑपरेशन रूम में ले जाया गया और ऑपरेशन होने के बाद जब वहां का स्टाफ वृद्ध महिला को बाहर लाया तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि फ्रैक्चर बाएं पैर में था और ऑपरेशन दाएं पैर में किया गया। जिसके बाद दोबारा भुईला को ऑपरेशन रूम में ले जाया गया जहां बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया।
यह भी पढ़ें : लिफ्ट लेकर हत्या करता, शव से माफी मांगता, पंजाब में 11 कत्ल कर चुके सीरियल किलर का सच
डॉक्टर के इस करतूत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पी के पांडेय मौके से फरार बताए जा रहे हैं। आरोप पर अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ अलग ही सफाई दे रहा है। संचालक डॉ आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि बाएं पैर की कटोरी टूटी हुई थी जिसका ऑपरेशन किया गया जबकि दाहिने पैर में सूजन थी और खून जमा हुआ था, इस लिए उसका भी ऑपरेशन किया गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines