हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: हार्ट अटैक ऐसे भी आता है, दोस्तों संग बात करते-करते अचानक मौत, वीडियो वायरल

Viral Video : मध्य प्रदेश का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दोस्त एक दुकान में बैठ हुए हैं। अचनाक एक शख्स गिरा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Viral Video : अचानक हो रही मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के रीवा से एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी बीच अचानक वह नीचे गिरा और उसकी जान चली गई।

मामला 20 अक्टूबर का बताया जा रहा है। युवक सिरमौर चौराहा के पास एक दुकान में दोस्तों के साथ बैठा था। सभी आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स बेसुध होने लगा और औंधे मुंह गिर गया। उसके सभी दोस्त चौंक गए और उठाने की कोशिश करने लगे। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर मामला क्या है।

शख्स की खराब हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स की पहचान बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल (31) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश की सीने में तेज दर्द हुआ, वह जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


प्रकाश के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो सब परेशान हो गए और मौत की खबर सुनने के बाद तो सब सन्न रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ठीक ठाक घर से निकले शख्स की अचानक मौत कैसे हो गई। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और सभी हैरानी जता रहे हैं।

यह ही पढ़ें : Viral Video: फर्जी रील बनना पड़ा महंगा! उठाकर ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये अचानक होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही, हंसते खेलते जाने निकल जा रही है। ये अब कोरोना महामारी के बाद ज्यादा देखने को मिल रहा है। एक अन्य ने लिखा कि हार्ट अटैक बहुत आम हो गया है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरुरत है। एक अन्य ने लिखा कि किस तरह से युवा अल्पायु मे ही हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola