नहाते हुई लड़की का MMS सामने आने पर बवाल, गर्ल्स हॉस्टल में युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो

Rajkot University Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां मिलकर एक लड़की को पीट रही हैं! यह वीडियो मारवाड़ी विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है।

Marwadi University (1)

Rajkot University Viral Video : गुजरात के राजकोट के प्रसिद्ध मारवाड़ी विश्वविद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गर्ल्स हॉस्टल का है। वीडियो में दो लड़कियां मिलकर एक लड़की को पीट रही हैं। एक के बाद एक कई थप्पड़ बरसाए गए। एक अन्य छात्रा ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया जो अब वायरल हो गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी का यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में दो लड़कियां मिलकर एक लड़की पर थप्पड़ बरसा रही हैं। अलग भाषा की वजह से बातचीत समझ नहीं आ रही है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आरोप है कि एक लड़की ने नहाते हुई लड़की का वीडियो बनाया और उसे दूसरी लड़की को फॉरवर्ड कर दिया।

मारपीट का वीडियो हो गया वायरल 

राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को विवादों का घर माना जाता है। आंध्र प्रदेश की लड़कियां मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ती हैं। दो से तीन लड़कियों के बीच झड़प हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कई छात्राएं वहां पहुंच गईं और फिर पूरा मामला थाने तक पहुंच गया।

पुलिस तक पहुंचा मामला

विवाद में शामिल लड़की के माता-पिता को सूचना दे दी गई। बताया जा रहा है कि माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामला नहाने के वीडियो से जुड़ा होने के कारण फूंक-फूंक कर कदम उठाए जा रहे हैं।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मारवाड़ी यूनिवर्सिटी विवादों में आई हो। इससे पहले इस यूनिवर्सिटी के कैंपस में गांजे के पौधे मिल चुके हैं, जब इसकी जानकारी बाहर आई तो आनन फानन में सभी पौधों में आग लगा दी गई थी। अब एक बार फिर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी विवादों में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ