---विज्ञापन---

चैलेंज के चक्कर में 13 छात्राओं की हालत बिगड़ी, 18+ से कम के लिए कंपनी ने दी थी वार्निंग

R 18+ curry chips :  चिप्स खाने के बाद कुछ बच्चे के पेट, गले और मुंह में जलन के बाद अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है, चिप्स बनाने वाली कंपनी की तरफ से चेतावनी दी गई कि कोई भी चिप्स को अकेले में न खाए और ना ही 18 साल से कम उम्र के बच्चे इसका इस्तेमाल करें।

---विज्ञापन---

R 18+ curry chips :  भारतीय मसालेदार और तीखा खाने को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसके विपरीत दुनिया के अधिकतर देशों में मसाले और मिर्च ना के बराबर उपयोग किए जाते हैं। हालांकि कई देशों में तीखे चिप्स खाने का चलन बढ़ता जा रहा है। स्कूली छात्र भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल ये एक चैलेंज है, जिसे पूरा करने के वीडियो रिकॉर्ड कर अधिकतर पॉपुलर होने की कोशिश करते हैं। जापान में स्कूली बच्चों ने 18+ वाली चिप्स खा ली। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।

मामला जापान के टोक्यो का है, यहां रोकुगो कोका हाई स्कूल में 13 लड़कियों और एक लड़के की हालत खराब होने की खबर सामने आई। इन सभी बच्चों का जी मचल रहा था, पेट और मुंह में जलन हो रही थी। करीब 15 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा क्योंकि सभी ने अधिक मसालेदार और तीखी क्रिस्प्स खा लिए थे। जो उनमें से ही एक छात्र मजे के लिए वहां लेकर पहुंचा था।

---विज्ञापन---

छात्रों की हालत हुई खराब

पुलिस ने बताया कि करीब 30 छात्र “18+ करी चिप्स” लिखे हुए अत्यंत मसालेदार चिप्स खा रहे थे, जिन्हें स्कूल का एक छात्र लेकर आया था। इनमें से 14 की हालत खराब हो गई जबकि एक अन्य शख्स को मामूली परेशानी के बाद 15 बच्चों को पुलिस अस्पताल लेकर गई। बताया गया कि सभी बच्चों की उम्र 15 साल से अधिक थी।


बता दें कि चिप्स बनाने वाली कंपनी ने चेतावनी दी है कि 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को “आर 18+ करी चिप्स” नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये बहुत तीखा है। इसके साथ यह भी कहा गया है कि अगर किसी को मसाला अधिक खाना पसंद भी है तो भी उन्हें सावधानी से इसे खाना चाहिए। चेतावनी में कहा गया है कि इस चिप्स को अकेले खाने की कोशिश न करें क्योंकि इसे अधिक खाने से दस्त की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मोबाइल पर अडल्ट फिल्म देख स्कूली छात्रा के साथ की दरिंदगी; झकझोर देगी नाबालिगों की करतूत

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स “आर 18+ करी चिप्स” खाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही शख्स इस चिप्स का एक टुकड़ा खाता है तो मुंह में जलन के कारण उसकी हालत खराब हो गई।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2024 11:14 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola