Dog Attack Viral Video : कई शहरों में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़क पर चलते लोगों पर कुत्तों द्वारा हमले किए जाने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। किसी तरह बच्चे ने कुत्ते से अपनी जान बचाई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान पर कुछ लोग खड़े हैं, बाइक खड़ी है और वहीं दो कुत्ते भी हैं। दुकान से एक महिला और एक लड़का बाहर आते हैं। लड़के पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला लड़के को बचाने के लिए दौड़ पड़ी।
इसी बीच कई लोग वहां पहुंच गए और कुत्ते से लड़के को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। लड़के ने अपनी पैंट उतार दी क्योकि कुत्ता उसे ही पकड़ा हुआ था। जब कई लोगों ने मिलकर कुत्ते पर हमला किया तब वह छोड़कर भागा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक ने लिखा कि आवारा कुत्ते वास्तव में लगभग हर शहर में एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं! एक ने लिखा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसने पहले कुत्ते को डांटने की कोशिश की, शायद इसी बात से कुत्ता भड़क गया। एक ने लिखा कि मुझे कुत्तों से प्यार है लेकिन इस वक्त वाकई कुत्तों को लेकर कुछ अच्छा प्लान तैयार किया जाना चाहिए, क्योंकि न सिर्फ इंसानों की बल्कि कुत्तों को बहुत परेशानी हो रही है।
एक ने लिखा कि यहां तो आसपास के कई लोग मदद करने पहुंच गए, आजकल लोग तो मदद करने से पहले वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और फिर बाद में मदद की बात कहते हैं। एक ने लिखा कि इस बहादुर महिला ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की है, एक सैल्यूट तो इसे बनता ही है। एक ने तंज कसते हुए लिखा कि गलती इस लड़के की ही है, वह बाजार गया ही क्यों?
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
59 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines