Stree 2 Song Dance Viral Video : स्त्री 2 फिल्म में एक गाना है, ‘आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए’। यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह फिल्म में भी जबरदस्त धमाल मचा रही है। इसी बीच एक लड़की का डांस सोशल में मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की स्त्री 2 के गाने ‘आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए’ पर डांस कर रही है। इस डांस के वीडियो को देखकर लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि डांस और स्टेप्स के मामले में इस लड़की ने तमन्ना को भी पीछे छोड़ दिया है।
लाखों लोगों ने देखा है वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @anamika_up नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यहां देखिए वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि डांस अपनी जगह है लेकिन ये कहने में कोई संकोच नहीं है कि लड़को से अधिक गंध लड़कियों ने फैलाया हुआ है। एक अन्य ने लिखा कि लड़की ने डांस अच्छा किया है लेकिन ऐसे डांस तो बहुत लोग करते हैं तो इसका ही वीडियो क्यों वायरल हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस डांस में कुछ अलग है, लेकिन अलग क्या है ये समझ नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें : Video: तमिल पायलट से हिंदी में अनाउंसमेंट सुन हंस पड़ेंगे आप, वायरल हुआ वीडियो
एक ने लिखा कि डांस तो बहुत अच्छा है लेकिन गाने के साथ मूव्स मैच नही कर रहे हैं । एक अन्य ने लिखा कि कम कपड़े पहनकर डांस करके आज की लड़कियां खूब पॉपुलर हो रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि डांस करना या रील बनाना समस्या नहीं है..बात यह है कि हर कोई इन्फ्लुएंसर बनना चाहता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines