Half Love Half Arranged: एक शख्स का अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने का वॉयस नोट वायरल हो गया है। नोट में इस शख्स को कथित तौर पर अपनी पार्टनर की मोमोज खाने की आदत समेत कई चीजों के बारे में शिकायत करते सुना जा सकता है। इस शेयर पर अमेजन की मुफ्त स्ट्रीमिंग सेवा मिनीटीवी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। क्यों? शख्स ने ओटीटी पर प्रसारित हो रहे शो हाफ लव हाफ अरेंज्ड का एक डायलॉग कॉपी किया।
<
>
25 अक्टूबर को शेयर किया गया था ऑडियो क्लिप
कोल्डप्ले वाइफी नाम के एक एक्स यूजर ने वॉयस नोट को एक कैप्शन के साथ साझा किया है। इसमें लिखा है, ‘किसी भी तरह से इस आदमी ने मेरी बेस्टी के साथ इस तरह ब्रेकअप नहीं किया’। वॉयस नोट में आदमी पहले अपनी साथी रोशनी के लाल बालों के बारे में बात करता है, फिर वह बहुत अधिक कैलोरी वाले मोमोज के बारे में चिल्लाने लगता है। मजे की बात यह है कि वह आदमी वही डायलॉग बोलता है, जो सिमरप्रीत सिंह द्वारा निभाया गया किरदार मनदीप शो के पहले एपिसोड के एक सीन में कहता है। इस ऑडियो क्लिप को एक्स यूजर ने वीडियो को 25 अक्टूबर को शेयर किया था। तब से इसे करीब 6.2 लाख बार देखा जा चुका है और साढ़े 5 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए है।
यह भी पढ़ें: एक युवक, जो बनना चाहता Britney Spears; सनक ऐसी कि 18 साल में 100 सर्जरी पर खर्च कर दिए एक करोड़
अमेजन मिनीटीवी ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
ओटीटी ने उनके पोस्ट का जवाब अपने आधिकारिक हैंडलर से दिया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, ‘हर कोई सोच रहा है कि यह कहां से है… हमने ईपी विवरण अपडेट कर दिया है’।
यह भी पढ़ें: महिला ने हनीमून पर ही कर दी ऐसी हरकत, जो बन गई तलाक की अहम वजह
ब्रेकअप वॉयस नोट पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट्स
एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, “जब भाई ने कहा, ‘देख बुरा मत मानियो’ तो मुझे पता था कि कुछ क्रूर होने वाला है’। दूसरे ने लिखा है, “रोशनी, तुम किसी ऐसे इंसान के लायक हो जो तुम्हारा हाथ पकड़कर कहे, मुझे तुम्हें मोमोज खाते हुए देखना अच्छा लगता है। हालांकि भाई को एक बात समझ में आ गई। हर रोज मोमोज में वास्तव में बहुत अधिक कैलोरी होती है’। एक अन्य ने लिखा है, ‘मैंने सुना है कि स्वस्थ रिश्तों में लोगों का वजन बढ़ जाता है (कोई मजाक नहीं) और यहां यह आदमी शिकायत कर रहा है। रोशनी सबसे हरे झंडों में से एक है’। कई ने अपनी हंसी नहीं रोक सकने जैसी टिप्पणी दी है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines