Rajasthan News : चोरी के कई अजीब मामले सामने आ चुके हैं। कभी चोर चोरी करने के लिए घर में घुसे और वहीं सो गए। कई बार तो चोर चोरी के दौरान शराब पीकर नशे में टल्ली हो गए और पकड़े गए। इसी बीच राजस्थान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लावारिस कार मिली, जिस पर तीन अजीब पोस्टर चिपकाए हुए थे। मामला कार चोरी से जुड़ा हुआ है।
राजस्थान के बीकानेर के नापासर कस्बे में एक अजीब घटना हुई। पुलिस को एक लावारिस स्कॉर्पियो कार मिली, जिसकी नंबर प्लेट गायब थी। इस कार पर तीन पोस्टर चिपके हुए थे। इन्हीं पोस्टर पर कार के मालिक का सुराग भी लिखा हुआ था। कार बरामद होने के बाद राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। जिस तरह कार पर नंबर और मैसेज लिखा हुआ था, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
कार पर लिखे थे नंबर और…
राजस्थान में बरामद हुई कार पर लिखा हुआ था कि “यह कार दिल्ली के पालम से चुराई गई है। माफ करें।” इसके साथ ही नोट पर कार का नंबर “DL 9 CA Z2937” भी लिखा हुआ था। कार नंबर की वजह से पुलिस को यह पता लगाने में आसानी हुई कि कार कहां की है और किसकी है। एक अन्य नोट पर लिखा हुआ था कि मैं अपने भारत से प्यार करता हूं।
विंडस्क्रीन पर तीसरा नोट लिखा था कि यह कार दिल्ली से चुराई गई है। कृपया पुलिस को फोन करके सूचित करें। दिल्ली पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पालम कॉलोनी में रहने वाले कार के मालिक तक पहुंची। कार मालिक ने पहले से ही कार के गायब होने की सूचना दर्ज करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इस कार को चोरी करने के बाद किसी अपराध के लिए इस्तेमाल किया गया होगा।
यह भी पढ़ें : 20 हजार की गाड़ी खरीद मनाया 60 हजार का जश्न, घर पहुंचते ही पुलिस ने इसलिए कर दिया सीज!
मामले को लेकर राजस्थान पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस, कार के मालिक के साथ राजस्थान आ रही है। कार को लेकर आगे की जांच दिल्ली पुलिस ही करेगी क्योंकि मामला दिल्ली में ही दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस 450 किमी दूर बीकानेर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले रही है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
14 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines