नई दिल्ली: उपमा एक बहुत लोकप्रिय साउथ इंडियन फूड है जोकि पचाने में बहुत ही हल्का होता है। उपमा को सूजी की मदद से बनाया जाता है जोकि प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होती है। इसके साथ ही उपमा का कई वैराइटीज भी होती हैं जैसे- वेज उपमा, ब्रेड उपमा, पोहा उपमा या बेसन उपमा आदि। लेकिन क्या कभी आपने मटर उपमा का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मटर उपमा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप अपने दिन की शुरूआत ऊर्जा से भरपूर करना चाहते हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। वेट लॉस के दौरान भी ये एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मटर उपमा बनाने की रेसिपी-
मटर उपमा बनाने की सामग्री-
-1 कटोरी सूजी
-1 कटोरी मटर
-2 प्याज
-1/2 टी स्पून राई
-1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-7-8 कढ़ी पत्ते
-2 टी स्पून नींबू रस
-2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
-1 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
मटर उपमा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबी-लंबी काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में सूजी डालें और धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद आप इसी कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें राई दाना और कढ़ी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें लंबे कटे प्याज डालें और करीब 1-2 मिनट तक सुनहरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें छिले हुए मटर डालें और करीब 3-4 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें भुनी सूजी और नींबू रस डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
फिर आप इसको बीच-बीच में चलाते हुए पानी के सूखने तक पका लें।
इसके बाद जब ये पककर उपमा गाढ़ा हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।
अब आपका स्वादिष्ट मटर उपमा बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines