भारतीय शादियों में मस्ती, नाच-गाना और ड्रामा अक्सर देखने को मिल जाता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया. वीडियो में वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा होता है कि वहां मौजूद सभी मेहमान चौंक जाते हैं.

जैसे कि आप वीडियो में दिख सकते हैं कि दुल्हन हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर आती है और दूल्हा सामने खड़ा होता है. जैसे ही दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने वाले होते हैं, अचानक तेज आवाज के साथ स्टेज नीचे की तरफ धंस जाता है. स्टेज टूटते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों वरमाला हाथ में लिए गड्ढे जैसे हिस्से में गिर जाते हैं.

---विज्ञापन---

स्टेज गिरते ही शादी में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ मेहमान घबरा कर पीछे हट जाते हैं, जबकि कई लोग तुरंत आगे बढ़कर दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और थोड़ी देर में वे संभल गए.

---विज्ञापन---

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. कोई इसे शादी का सबसे अनोखा पल बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि वरमाला से पहले स्टेज की मजबूती जरूर जांच लेनी चाहिए.

हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI से बनाया गया वीडियो है. इसे इंस्टाग्राम के catdailycrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसने लोगों को कुछ समय के लिए कन्फ्यूज जरूर कर दिया.