Cleaning Worker Become Millionaire: अक्सर हर अलग-अलग तरह की सक्सेस स्टोरी के बारे में सुनते हैं, जो लोगों को बहुत प्रभावित और प्रेरित करती हैं। मगर इस बार हम एक अनोखी कहानी के बारे में बात करेंगे, जिसमें एक सफाई कर्मचारी केवल कुछ सालों में करोड़पति बन गया है। हम विनुल करुणारत्ने की बात कर रहे हैं, जो श्रीलंका से हैं और कई सालों पहले वे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।
विनुल करुणारत्ने केवल 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए है, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है। बता दें कि विनुल पहले 7-इलेवन 2015 में काम करना शुरू किया था और बाद में एयरटास्कर का उपयोग करके उन्होंने सफाई कर्मचारी के रुप में एक्स्ट्रा काम कर के पैसा कमाना शुरू किया। आइये विनुल करुणारत्ने की कहानी के बारे में जानते हैं।
2015 में जीरो से की थी शुरुआत
विनुल करुणारत्ने लगभग 9 साल पहले श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया आए थे और 7-इलेवन में काम करना शुरू किया था। उस समय उनके पास पूंजी के रूप में कुछ भी नहीं था। लगभग 9 साल तक 7-इलेवन में नाइट शिफ्ट में काम करने के बाद अब उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी है और एयरटास्कर के साथ लीज पर सफाई कर्मचारी का काम करते हैं। विनुल ने 2019 में अपनी जॉब के अलावा एयरटास्कर के साथ लीज पर सफाई कर्मचारी का काम करना शुरू किया था और केवल 25 साल की उम्र में करोड़पति बनकर अपनी जॉब छोड़ दी।
क्या है एयरटास्कर?
एयरटास्कर एक सिडनी बेस्ड ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो लोगों को रोज के काम जैसे सफाई, फर्नीचर असेंबल करना या यार्ड का काम आदि करके पैसे कमाने का मौका देता है। हालांकि 2019 में जब विनुल ने शुरुआत की थी तो उनके पास ज्यादा टूल नहीं थे और वे केवल वैक्यूम, पोछा और बाल्टी और कुछ कपड़े के साथ ही काम करते थे। नौ साल बाद उन्होंने अपनी 7-इलेवन में नाइट शिफ्ट की जॉब छोड़ दी और एयरटास्कर के साथ काम करते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छा पैसा कमाने लगे।
यह भी पढ़ें – एम्स के डाक्टरों ने बार बाला के साथ लगाए ‘ठुमके’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रोज कमाते हैं 1000 डॉलर
करुणारत्ने ने बताया कि वे हर हफ्ते लगभग एक दर्जन घरों में सफाई का काम करते हैं और प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा कमाने वाले लोगों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं।
इसके अलावा वे ऑफिस में भी सफाई का काम करते है और रोजाना 1,000 से 1,400 डॉलर तक कमा लेते हैं। पांच सालों में विनुल ने 1.2 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इन पैसोंं से उन्होंने अपनी पसंदीदा कार, अपने माता पिता के लिए श्रीलंका में एक बेहतरीन घर और मेलबर्न में तीन बेडरूम हाउस के लिए डाउन पेमेंट भी किया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines