Viral Video: सशोल मीडिया पर आपको आए दिन ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिसमें इन्फ्लुएंसर लाइक के लिए अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर कोलकाता की सड़क पर भीख मांगते नजर आ रहा है। ये एक एक्सपेरिमेंटल वीडियो है, जिसमें उन्होंने एक चैलेंज लिया है। इस चैलेंज में वो ये देखने वाले थे कि एक दिन में भीख मांगकर कितने पैसे कमाए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो में भीख मांग रहा क्रिएटर
इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने फॉलोअर्स के लिए भिखारी का रूप धारण किया। उसने कोलकाता की सड़कों पर भीख मांगी, ताकि देख सके कि वह एक दिन में कितना कमा सकता है। पंथा देब ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था कि 24 घंटे भीख मांगने की चैलेंज।
वीडियो में इन्फ्लुएंसर ऑडियंस को अपना आइडिया बताता है और फिर फटी हुई टी-शर्ट और जींस पहने हुए एक पुल के नीचे बैठ जाता है। पैसे मांगते समय वह अपने हाथ में एक कटोरा भी रखता है।
इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि राहगीर उसके भीख मांगने पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उसे पैसे देते हैं, वहीं कुछ उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने अपनी इस कमाई से जो पैसा कमाया है, उसे एक बुजुर्ग बेघर महिला को दे दिया।आप यहां वो वीडियो देख सकते हैं।
वीडियो पर आए कई कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं, जहां कुछ ने इसका मजाक बनाया है तो कुछ लोगों ने कंटेंट क्रिएटर की तारीफ भी की है। एक यूजर ने इसका मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘नया स्टार्टअप आइडिया’। वहीं दूसरी यूजर ने कहा, ‘आप अपने समय का उपयोग कुछ उपयोगी काम करने में क्यों नहीं करते।
इस पोस्ट पर 166000 व्यूज हैं।
यह भी पढ़ें – दिल्ली के इस युवा के नाम 8 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज, देखा था फौजी बनने का सपना
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 hr agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines