Mobile Phone Blast : मोबाइल फोन में विस्फोट से कई बार भयानक स्थितियां पैदा हो चुकी हैं। अब दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, मोबाइल की वजह से घर में ऐसी भयानक स्थिति पैदा हुई कि चार लोग जलकर राख हो गए। सब कुछ खत्म हो गया। पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं कर पाए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामला स्पेन का है।
मोबाइल फोन की वजह से घर में आग लगने के बाद 47 साल जोस एंटोनियो रेंडन, 56 साल की उनकी पत्नी एंटोनिया हिडाल्गो और उनके दो बेटे 20 साल के जोस एंटोनियो और 16 साल के एड्रियन की मौत हो गई। आग लगने के बाद पड़ोसियों ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सुरक्षा के लिए लगाये गए दरवाजे और रेलिंग की वजह से कोई कुछ नहीं कर पाया।
सोफे के नीचे चार्जिंग पर था फोन में, हुआ ब्लास्ट
घटना को लेकर आस पास के लोगों ने बताया कि जब घर में धुआं भर गया, तब शायद परिवार के लोगों ने चीखना शुरू किया लेकिन कोई भी मदद नहीं कर पाया। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग सोफे के नीचे चार्ज हो रहे फोन से लगी। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे के आस पास ये घटना हुई। माना जा रहा है कि पीड़ित सो ही रहे थे कि आग लग गई। घर में सुरक्षा के लिए लोहे की जाली और दरवाजे लगे थे, जिसके कारण कोई भी बाहरी इंसान घर में दाखिल नहीं हो सकता। फलों का व्यापार करने वाले जोस एंटोनियो का शव घर की ऊपरी मंजिल पर मिला, जबकि उनकी पत्नी और उनके बच्चे नीचे की मंजिल पर थे। फायर ब्रिगेड की टीम किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई।
यह भी पढ़ें : मेट्रो में आग लगते ही अंडरग्राऊंड स्टेशन कराया खाली, सेंट्रल लंदन में दहशत में दिखे यात्री
बताया जा रहा है कि ये बेहद भयावह घटना थी। इससे पहले फरवरी में वालेंसिया में दो आवासीय अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी जिसमें 10 इंसान और करीब 100 पालतू जानवरों की जान चली गई थी। मोबाइल फोन की वजह से कई घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए एक्सपर्ट चार्जिंग के वक्त फोन का इस्तेमाल ना करने और दूर रखकर सोने की सलाह देते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines