SP chief Akhilesh Yadav took a dig at Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बन चुकी हैं, सीएम बनने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। जब लोग रेखा गुप्ता को सीएम बनने की बधाई देने पहुंचे तो इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दरअसल, एक ही गुलदस्ता को अलग-अलग नेताओं ने रेखा गुप्ता को सौंपा और शुभकामनाएं दीं। चौंकाने वाली बात यह है कि गुलदस्ता सीएम की टेबल पर ही रखा था, जिसे उठाकर बधाई देने वाले नेता फिर वहीं रख देते थे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने खूब मजे लिए। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर कटाक्ष किया है।
अखिलेश यादव ने कैसे कसा रेखा गुप्ता पर तंज?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गुलदस्ता एक ही है, बस लोग बदल रहे हैं। एक ही गुलदस्ते को बार-बार सीएम को दिया जा रहा है। इसमें छोटे से लेकर बड़े नेता सभी शामिल थे। सांसद बांसुरी स्वराज भी वीडियो में इसी गुलदस्ते का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रेखा गुप्ता का यही वायरल वीडियो शेयर कर लिखा है कि फूल है जिनका चिन्ह, वो ‘फूल-किसानों’ के खिलाफ हैं। दिखाते हैं सौ, पर होता एक ‘पुष्प गुच्छ’ का इस्तेमाल।
अखिलेश यादव की इस पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसे फिजूलखर्ची से बचना कहते हैं। ये अच्छा है कि लोग गुलदस्ते में पैसे बेकार करें, इससे अच्छा है कि एक ही गुलदस्ते से सभी का काम निकल रहा है। वरना वहां मौजूद सभी लोग कम से कम एक गुलदस्ता तो खरीद ही सकते थे। कुछ ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग इस तरह काम भी करते हैं। करते एक ही हैं और बार-बार उसे ही दिखाते हैं।
रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला, आयुष्मान योजना को टॉपअप के तहत लागू किया जाएगा और दूसरा, 14 सीएजी रिपोर्ट जो पेंडिंग थीं, उन्हें पहले सदन कार्यवाही में टेबल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : कोई दारू से ब्रश करता तो कोई साली लेकर पहुंचा, अनिरुद्धाचार्य के पास आ रहे अजीबोगरीब मामले
दिल्ली में किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC), जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, मंत्री आशीष सूद को गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा का मंत्रालय मिला है। सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। रविंदर सिंह (इंद्राज) को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव और कपिल मिश्रा के पास विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी है। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines