IAS Officer Video Viral: साउथ वेस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक पुजारी को अपनी अधिकारिक कुर्सी पर बैठाकर स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ये सही है? हालांकि ये वीडियो कब का है इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साउथ वेस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी आईएएस लक्ष्य सिंघल की कुर्सी पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा हुआ है। वहां कई अन्य लोग भी मौजूद हैं लेकिन लक्ष्य सिंघल हाथ जोड़कर कुर्सी पर बैठे शख्स का स्वागत और सत्कार करते कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
डॉ.अहतेशाम सिद्दीकी ने लिखा, ‘दिल्ली में साउथ वेस्ट के डीएम IAS लक्ष्य सिंघल ने हनुमान मंदिर के पुजारी सतीश जी महाराज को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की अपनी कुर्सी सौप दी। साथ ही पुजारी जी को कुर्सी सौंपते सरकारी दफ्तर में चरण वंदन करते का वीडियो भी सामने आया है। आईएएस एसोसिएशन क्या ये सही है?’ एक ने लिखा, ‘श्रद्धा और आस्था केवल मंदिर और घर में की जाती है, सरकारी दफ्तर में नहीं!’
<
>
अनुज नाम के यूजर ने लिखा, ‘बड़े बुजुर्ग और पुजारी का सम्मान करना गलत नहीं होता है, यही तो हमारी संस्कृति और संस्कार है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह वीडियो देखने से पता चलता है कि आईएएस साहब कितने विनम्र हैं। इस पर विवाद खड़ा करना बेकार है।’ एक ने लिखा, ‘किसी को सम्मान देना कोई गलत बात नहीं है, हालांकि अपने पद और कुर्सी की गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।’
बता दें कि आईएएस लक्ष्य सिंघल ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 38 प्राप्त किया था। शुरुआत में एवरेज स्टूडेंट्स रहने की बावजूद अपनी मेहनत के बदौलत लक्ष्य सिंघल 2018 में IAS बनने का सपना पूरा किया था।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines