Viral Video: भारतीय खाने के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं और हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने एक बात को सच साबित कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक साउथ कोरियन महिला का वीडियो सामने आया है, जिसने अपने जीवन में पहली बार जलेबी खाई और उन्हें बस बहुत पसंद आई। बता दें कि इस महिला का नाम केली है और वे भारत में अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट करती हैं। अपनी लेटेस्ट वीडियो में केली ने जलेबी की तारीफ की है। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा वीडियो?
ये वीडियो पुणे का है, जिसे केली नाम की एक साउथ कोरियन महिला पोस्ट किया है। केली अपने सोशल मीडिया भारत में अपने अलग-अलग अनुभवों को ऑनलाइन साझा कर रही हैं। उनका वीडियो सबसे पहले तब वायरल हुआ, जब उन्होंने पहली बार वड़ा पाव ट्राई किया और इसे 10/10 रेटिंग दी। अपनी लेटेस्ट रील में केली ने लोकप्रिय भारतीय मिठाई जलेबी को ट्राई किया है।
केली ने कैमरे पर अपना रिएक्शन को कैद किया और बताया कि उन्हें यह वास्तव में पसंद आई है। आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे जलेबी बहुत पसंद है। वाह, यह वास्तव में बहुत अच्छी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना अच्छा होगा। यहां हम केली का वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे आप देख सकते हैं।
वीडियो पर आए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को कुछ समय पहले ही अपलोड किया गया है और यह इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तर 49000 से ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ ही इस वीडियो पर बहुत से मजेदार कमेंट भी किए गए हैं। केली को जलेबी खाते देख लोगों ने कमेंट सेक्शन को भर दिया है। एक यूजर ने कहा कि जलेबी बनाने की इस कला को अपने देश दक्षिण कोरिया में ले जाओ।
वहीं एक अन्य यूजर ने केली को दिल्ली इनवाइट किया और कहा कि मैं दिल्ली में हूं। आपके साथ इंडिया गेट पर लंच करना चाहता हूं। इसके साथ ही एक हरियाणवी यूजर ने कहा कि एक बार हरियाणा में आइए जी और देखिए कि कितनी मासूम और शुद्ध दबंग हरियाणवी संस्कृति है।
यह भी पढ़ें – Zomato CEO दीपिंदर गोयल का यूनिक जॉब ऑफर में आया नया ट्विस्ट, रिजेक्ट होंगे ये कैंडिडेट
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
18 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines