Sonali Phogat Passes Away: बिग बॉस 14 फेम और भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonal Phogat Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल का दौरान पड़ने से एक्ट्रेस का निधन हुआ। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाली ने अपनी मौत (Sonali Phogat Heart Attack) से कुछ समय पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देख उनसे फैंस भावुक हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कपूर सिस्टर्स का जलवा, कम्फर्टेबलिटी के साथ दिया फैशन गोल
सोनाली आए दिन अपने नए-नए वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती देखी जाती थीं। अपने आखिरी वीडियो में भी सोनाली मोहम्मद रफी के गाने ‘रुख से जरा नकाब तो हटा दो मेरे हजूर…’ पर एक्टिंग कर रही हैं।
बिग बॉस 14 से घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली सोनाली को शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली थी, जहां उनकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई तो कुछ लोगों से भयंकर लड़ाई भी देखने को मिली। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को इंप्रेस करने के लिए उनके गाने पर बेली डांस भी किया। अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं।
आपको बताते हैं हरियाणा की सोनाली फोगाट (Who is Sonali Phogat) ने कैसे इतनी लोकप्रियता हासिल की।
40 साल की सोनाली फोगट हरियाणा के फतेहाबाद के भुथन गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने संजय फोगाट से शादी की, जिनकी हिसार में उनके फार्महाउस पर मृत्यु हो गई। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम है यशोधरा फोगाट।
वो भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थीं।
सोनाली फोगाट साल 2008 में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हुई थीं। उन्होंने आदमपुर से साल 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नो से हार गईं। सोनाली ना केवल
राजनीतिक दुनिया का हिस्सा हैं बल्कि शोबिज की दुनिया में भी जाना-माना नाम बन गईं थीं ।
सोनाली फोगाट ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत की, और साल 2006 में वो दूरदर्शन पर एक हरियाणवी समाचार में एक एंकर के रूप में नजर आईं। इसके बाद वो पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों और संगीत वीडियो का हिस्सा बन गईं। सोनाली फोगाट ने साल 2019 में हरियाणवी फिल्म, ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ के साथ अपने एक्टिंग की शुरुआत की। दिवंगत अभिनेत्री एक वेब सीरीज, ‘द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़’ में भी आ चुकी हैं। इस अलावा वो शो अम्मा: एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा का भी हिस्सा रही हैं।
न्यूज, म्यूजिक एलबम और टीवी शोज के अलावा सोनाली ने लोकप्रिय ऐप टिक टॉक पर भी खूब नाम कमाया। उन्होंने यहां अपने एक से बढ़कर एक वीडियो बनाने शुरू किए, जो लोगों के बीच काफी पसंद किया जाने लगा। सोनाली फोगाट के नाम के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने साल 2020 में हिसार में एक सरकारी अधिकारी को थप्पड़ मारा था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ और उनकी गिरफ्तारी हुई। सोनाली फोगट का अधिकारी को थप्पड़ मारने, चप्पल से पीटने का वीडियो खूब वायरल हुआ और वो सुर्खियों में आ गईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अधिकारी पर अपने खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अधिकारी द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद सोनाली को हिसार कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई।
इसके बाद वो बिग बॉस 14 में नजर आईं और अपनी एक अलग व्यक्तित्व के जरिए ऑडियंस को इंप्रेस करने की कोशिश की। शो के दौरान घर में उन्होंने भी खूब घमासान मचाया और कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines