हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'पिता के अपमान से टूट गया हूं...' एक बेटे की इमोशनल पोस्ट से हिले इंटरनेट यूजर्स

Father-son emotional story: 65 वर्षीय पिता के अपमान से आहत बेटे की एक इमोशनल पोस्ट ने इंटरनेट पर भावनाओं का तूफान ला दिया। रेडिट पर वायरल इस कहानी में एक अनुभवी शिक्षक के संघर्ष को दिखाया गया है, जिसे कार्यस्थल पर सम्मान नहीं मिल रहा। जानिए कैसे बेटे ने अपने पिता के सम्मान के लिए उठाई आवाज।

विज्ञापन
Father-son emotional story

Father-son emotional story: बेटे और पिता का रिश्ता सबसे खास होता है। जिस तरह हर पिता चाहता है कि उसका बेटा सफलता की सीढ़ियां चढ़े। उसी तरह एक बेटा भी चाहता है कि पिता को सारी दुनिया का सम्मान मिले। लेकिन रेडिट पोस्ट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। उसकी कहानी सुन लोग भी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल एक बेटे ने अपने 65 साल के पिता की दिल दहला देने वाले संघर्षों की कहानी को शेयर किया है। आइए आप भी जान लीजिए।

पिता के अपमान से टूटा बेटा

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रेडिट पर एक पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों इतना इमोशनल कर दिया की वो पोस्ट वायरल हो गया है। उसने बताया कि कैसे उनके 65 साल पिता जो एक्सपीरियंस फिजिक्स के टीचर हैं को उनके वर्क प्लेस पर अपमानित किया जाता है। ये पोस्ट लोगों को इस लिए भावुक कर रहा है क्योंकि एक बेटे के लिए पिता की क्या अहमियत है ये हर बेटा जानता है।

यह भी पढ़ें: SA vs NZ: पहली भविष्यवाणी सच, दूसरे सेमीफाइनल पर क्या बोले पंडित जी

बेटे ने लिखा खास नोट

पिता के अपमान से परेशान हो चुके बेटे ने एक खास नोट लिखा- “मेरे पिता एक बेहद योग्य फिजिक्स के शिक्षक हैं। उनकी एकमात्र इच्छा सम्मान पाना है। जो जाहिर तौर पर निजी स्कूलों में बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता, जिन्होंने आईआईटी केपी से एमएससी की डिग्री ली है और उन्हें 30 साल का शिक्षण अनुभव है, को कार्यस्थल पर डांट-फटकार और अपमान का सामना करना पड़ा है।

अब वो पिता का अपमान नहीं कर सकते बर्दाश्त

पोस्ट में आगे बताया गया कि कैसे उनके पिता एक कॉल पर रो पड़े। उन्होंने कहा, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते। एक साल पहले अपनी मां को खो चुके इस युवक ने अपने पिता को भी खोने का गहरा डर व्यक्त किया और कहा कि मैं उन्हें खोने का जोखिम नहीं उठा सकता।

मदद के लिए इंटरनेट का लिया सहारा

दरअसल आर्थिक तंगी के कारण बेटे को अपने पिता की मदद करने के लिए उच्च शिक्षा छोड़नी पड़ी। हालांकि, उसकी कमाई उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। उसने मदद के लिए इंटरनेट का सहारा लिया और अपने पिता के लिए शिक्षण के अवसरों का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ का स्नान, नहीं बच पाई Himani Narwal की जान, आखिरी वीडियो में कितनी खुश थी वो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें